एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने माॅलेक्यूलर केमेस्ट्री पर रखे विचार

Eros Times: एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ क्लिक केमिस्ट्री रिसर्च एंड स्टडीज द्वारा माॅलेक्यूलर केमिस्ट्री एवं स्मार्ट मटेरियल विषय अंर्तराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में यूएसए के यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स लोवेल के सेंटर ऑफ एडवांस मटेरियल के निदेशक प्रो जयंत कुमार, कनाडा के अकाडिया विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के पूर्व प्रमुख प्रो अमिताभ -हजया, द सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क के मेडगार एवरस काॅलेज के रसायन व पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो विरिन्दर परमार, दिल्ली विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर सुनिल के शर्मा और दिल्ली विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के प्रोफेसर बी के सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर एमिटी साइंस टेक्नोलाॅजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ क्लिक केमेस्ट्री रिसर्च एंड स्टडीज की निदेशक डा मोनालिसा मुखर्जी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस संगोष्ठी में यूएसए के यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स लोवेल के सेंटर ऑफ एडवांस मटेरियल के निदेशक प्रो जयंत कुमार ने ‘‘ माॅलेक्यूलर एंड पाॅलीमेरिक फोटोवोल्टिर्क डवाइसेस एंड चैलेंजस टू देयर कमिर्शियलाइजेशन’’ पर कहा कि पिछले एक दशक में फोटोवोल्टिक में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पाॅलीमर आधारित सौर कोशिकाओं में दक्षता तीन गुना हो गई है।विनिर्माण में स्वीकार्य दक्षता, स्थिरता और मापनीयता बनाए रखना व्यावसायीकरण के अगले प्रमुख कारक है। वर्तमान में कई कंपनिया जैसे आॅक्सफोर्ड पीवी,एंम्बियेंट फोटोनिक्स आदि व्यावसायीकरण के लक्ष्य के साथ अनुसंधान और विकास को आगे ब-सजय़ा रहे है। कनाडा के अकाडिया विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के पूर्व प्रमुख प्रो अमिताभ -हजया ने ‘‘ ग्रीन मेंथोडोलाॅजीस इनवाल्विंग मल्टीकंपोनेंट रिएक्शन’’ पर, द सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क के मेडगार एवरस काॅलेज के रसायन व पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो विरिन्दर परमार ने ‘‘सिथेंसिस एंड एप्लीकेशन ऑफ नोवल नैनोमटेरियलस’’ पर, दिल्ली विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर सुनिल के शर्मा ने ‘‘डिजाइन एंड डेवलपमेंट ऑफ नाॅन आइोनिक एंम्पीफिलक नैनो ट्रांसपोटरर्स ऑफ बायोमेडिकल एप्लीकेशन’’ और ‘‘माइक्रोवेव एस्सीस्टेड पैडियम कैटालिसड रेजियोसेलेटिक्व हैलोजेनेशन ऑफ हेट्रोसाइकल वाया सी एच एक्टिीवेशन’’ पर व्याख्यान दिया।

एमिटी साइंस टेक्नोलाॅजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज इस संगोष्ठी में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहे विशेषज्ञ अपने विचार रख रखे है जिसका लाभ छात्रों,शोधार्थियों और वैज्ञानिकों को अवश्य प्राप्त होगा। एमिटी सैदव से अनुसंधान व नवाचार पर फोकस करता रहा है और छात्रों को प्रोत्साहित भी करता रहा है। इस प्रकार की संगोष्ठी आपसी सहयोग स्थापित करने, ज्ञान अर्जित करने, नये विषय और मार्गदर्शन प्राप्त करने में सहायता करती है। वर्तमान समय में स्मार्ट मैटेरियल पर ध्यान व शोध की आवश्यकता है जो कई समस्याओं का निवारण कर सकती है। एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ क्लिक केमिस्ट्री रिसर्च एंड स्टडीज की निदेशक डा मोनालिसा मुखर्जी ने एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ क्लिक केमिस्ट्री रिसर्च एंड स्टडीज द्वारा संचालित किये जा रहे पाठयक्रम और अनुसंधान कार्यो की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा ए चक्रवर्ती भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग