ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इटैड़ा कांड: एफआईआर दर्ज कराने को हुई कशमकश

-राजेश बैरागी-
EROS TIMES: ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) के गांव इटैड़ा में आज बुधवार को एक विवादित भूमि पर किए जा रहे निर्माण को ढहाने पहुंची प्राधिकरण की टीम और ग्रामीणों के बीच जोरदार टकराव हुआ। दोनों ओर के आरोप प्रत्यारोपों का लब्बोलुआब यह है कि ग्रामीणों ने पथराव किया तो प्राधिकरण टीम ने ग्रामीणों पर हमला किया। दोनों पक्षों को चोटें आईं।इस घटना का एक तीसरा पहलू भी है। वहां पुलिस के डेढ़ दर्जन से अधिक जवान मौजूद थे। इसके बावजूद थाना बिसरख पुलिस ने यह पोस्ट लिखे जाने तक न तो प्राधिकरण की और न ग्रामीणों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की थी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित और अधिग्रहित गांव इटैड़ा में एक विवादित भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य को ढहाने के दौरान आज सुबह प्राधिकरण के दस्ते और ग्रामीणों के बीच टकराव हो गया। प्राधिकरण के आधिकारिक बयान में विवादित भूमि का खसरा नंबर 435 बताया गया है जबकि एक अधिकारी ने इसे 451 बताया। अखिल भारतीय किसान सभा ने अपनी विज्ञप्ति में बेहद चतुराई से भूमि के खसरा नंबर का उल्लेख न कर इसे पुश्तैनी आबादी बताया है।प्राधिकरण का आरोप है कि ग्रामीणों ने उसकी टीम पर पथराव किया जबकि उक्त भूमि पर दुकानें बना रहे ग्रामीण एम पी यादव द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बिना कोई टकराव हुए प्राधिकरण कर्मियों द्वारा उसपर हमला करने का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों ने थाना बिसरख पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ग्रामीणों के समर्थन में अखिल भारतीय किसान सभा ने जिलाध्यक्ष रूपेश वर्मा के नेतृत्व में थाने का घेराव किया जबकि देर रात तक प्राधिकरण द्वारा अपनी ओर से एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा था।
इस घटना में एक बार फिर यहां कार्यरत प्राधिकरणों और कमिश्नरेट पुलिस के बीच समन्वय न होने की बात सामने आई है। प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार इस निर्माण को ढहाने के लिए प्राधिकरण द्वारा पिछले कई महीनों से पुलिस बल मांगा जा रहा था। आज साथ गया पुलिस बल प्राधिकरण टीम के पीछे पीछे चल रहा था। इस कारण भी ग्रामीणों को प्राधिकरण टीम पर पथराव करने का हौसला हुआ। फिर एफआईआर दर्ज कराने में न केवल ग्रामीणों को बल्कि प्राधिकरण को भी देर रात तक सफलता नहीं मिली। नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्रों में जिस प्रकार जमीनों पर कब्जे को लेकर ग्रामीण और प्राधिकरण आमने-सामने हैं, उससे आने वाले समय में कहीं भी और कभी भी टकराव की नौबत आ सकती है। ऐसे में सरकार के ही एक अंग पुलिस की भूमिका देखना दिलचस्प हो सकता है।(नेक दृष्टि)

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग