ईएसएससीआई ने सीएससी अकादमी के साथ मिलकर ‘नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स ओलंपियाड’ की शुरुआत की

Eros Times: नोएडा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन कार्यरत इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) ने सीएससी अकादमी के साथ मिलकर ‘नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी ओलंपियाड’ की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के छात्रों और नई पीढ़ी के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह ओलंपियाड छात्रों का समर्थन करने और प्रोत्साहन देने के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाने के उद्देश्य से देशभर में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है।

ईएसएससीआई की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) डॉ. अभिलाषा गौड़ ने कहा कि ओलंपियाड में  दूरदराज और वंचित क्षेत्रों से भी छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें कक्षा छठीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थी भाग ले सकते है और इसके लिए रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह अक्टूबर तक चलेगी। ओलंपियाड के लिए 60 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा 15 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। जिसके परिणाम फरवरी 2024 की  पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
उन्‍होंने बताया कि ओलंपियाड के सफल संचालन के लिए देश को छह जोन में विभाजित किया गया है। इसमें प्रत्येक जोन के टॉप-5 छात्रों को छात्रवृत्ति दिया जाएगा।

इसके अलावा, राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 5 छात्रों /कक्षा को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी या हिंदी के स्कोर के आधार पर छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रत्येक जोन में छठें से 50वें स्थान पर रहने वाले छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 70% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को उत्कृष्टता (एक्‍सीलेंस) का एक डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त दिया जाएगा। स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षक समन्वयकों को भी सम्‍मानित किया जाएगा।

डॉ. गौड़ का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी ओलंपियाड न केवल छात्रों की प्रतिस्पर्धी क्षमताओं को बढ़ाएगा, बल्कि उनके अंदर इन विषयों की रूचि भी पैदा करेगा, जिससे वह इस क्षेत्र में आगे करियर बना सकेंगे। इससे भविष्‍य में इस इंडस्‍ट्री को भी लाभ होगा।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग