Eros Times: इस सम्मेलन में करीब 150 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया । उद्यमिता के नवीन अवसर व सम्भावनाएं विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र, गौतमबुद्ध नगर की असिस्टेंट कमिश्नर पोम्पी दास, व मुख्य वक्ता के रूप में ग्रेटर नोएडा के लघु उद्योग भारती के प्रेसिडेंट संजय बत्रा ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मल्लिकार्जुन बाबू, तथा आमंत्रित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया । पोम्पी दास ने अपने उदबोधन में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया तथा ये भी बताया कि किस प्रकार इस योजनाओं के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण व आर्थिक सहायता प्राप्त की जा सकती है । लघु उद्योग भारती, ग्रेटर नोएडा के प्रेसिडेंट संजय बत्रा ने कुछ जीवंत उदाहरणों से समझाया कि इनोवेटिव आइडियाज के लिये फंडिंग की कमी नहीं है। हमें नौकरी पाने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनना है एवं अपने अंदर छुपी प्रतिभा को उद्यमिता के जरिए प्रदर्शित करना है ।जल्द ही लघु उद्योग भारती, ग्रेटर नोएडा तथा गलगोटिया विश्वविद्यालय के बीच MOU का प्रस्ताव भी तय किया गया






