Eros Times: नोएडा उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में उत्तर प्रदेश राज्य तेज़ी से विकास की ओर अग्रसित है, यहां की कानून व्यवस्था चाक- चौबंद हुई है, जिसकी वजह से दुनिया भर के उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेशक करने के लिए आ रहे हैं यह कहना है लघु उद्योग भारती गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष एल.बी. सिंह का। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की उद्योगों के प्रति सार्थक नीति के कारण यह संभव हो रहा है। उत्तर प्रदेश में उद्योगों की समस्या में कोई या किसी प्रकार की बाधा न आए इस बात का संज्ञान माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं लेते हैं , इसी का परिणाम है कि आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यूपी सीडा , यमुना प्राधिकरण में उद्योग लगाने वाले लोगों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है ।
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग भारती ने सभी उद्योगपतियो की समस्याओं एवं उद्योग धंधे से जुड़ी समस्याओं के समाधान स्थानीय स्तर एवं शासन स्तर पर किस प्रकार किया जा सके इन्हीं विषयों पर विचार करने हेतु 11 अक्टूबर को आगरा में स्थित एनसीसी कुंजवाल एंड कन्वेंशन सेंटर फ़तेहाबाद रोड में उद्यमी महासम्मेलन का आयोजन किया है। जिसमें उद्योगों के स्थापना के समय होने वाली परेशानियों पर विचार किया जाएगा ।
लघु उद्योग भारती नोएडा के अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि इस उद्यमी महा सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित होंगे तथा उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री, अपर मुख्य सचिव , औद्योगिक एवं अवस्थापना, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष इस सम्मेलन का हिस्सा होंगे।
यूपी सीडा के अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं लघु उद्योग भारती को यह निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश के हर जनपद के पदाधिकारी अपनी समस्याओं के संबंध में अवगत कराएं जिससे उन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर किया जा सके।
लघु उद्योग भारती ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष संजय बत्रा ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यूपीसीडा से क़रीब 300 सदस्य इसमें शामिल होंगे तथा मुख्यमंत्रीजी के समक्ष गौतम बुद्ध नगर इकाई, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यूपीसीडा में आ रही समस्याओं के संबंध में अपनी बात रखेंगे
इस सम्मेलन में पूरे प्रदेश से लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे।






