शाश्वत सनातन के शत्रुओं को मिलेगा जबाव: विनोद बंसल

नई दिल्ली: हिंदू धर्म संस्कृति, उसके जीवन मूल्यों, धर्म ग्रंथों और आध्यात्मिक परंपराओं के साथ सनातन के समूल नाश का, कुछ सनातन शत्रु, जो दिवास्वप्न देख रहे हैं, उन्हें समझना होगा कि यह कुकर्म मुगल, मिशनरी और अंग्रेज भी कर के विदा हो लिऐ, इनकी क्या औकात है! इन हिन्दू द्रोहियों को भारत की जनता समय पर करारा जवाब देगी।

Eros Times: आर्यसमाज वेद मंदिर सीपी ब्लॉक पीतमपुरा के वार्षिकोत्सव पर बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने यह भी कहा कि यह सनातन ही हैं जो कि अनवरत प्राण-घातक हमलों के बावजूद, न तो हिंसक होता है और न ही अपनी मर्यादा को छोड़ता है। किंतु, समय आने पर लोकतांत्रिक पद्धति से करारा जवाब देना भी जानता है।उन्होंने कहा कि कोई हमारे सनातन को डेंगू मलेरिया व कोरोना बताता है तो कोई एचआईवी और कुष्ठ रोग, कोई राम को नकारता है तो कोई हमारे धर्मग्रंथों पर ही कीचड उछालता है। कोई सनातन धर्म की उत्पत्ति व अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाता है, कोई भगवा आतंकवाद जैसे झूठ गढ़ता है, कोई हिन्दू श्रद्धालुओ को लड़की छेड़ने वाला बताता है, कोई सनातनी प्रधानमंत्री की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से करता है तो कोई भगवान परशुराम जी को ‘आतंकवादी’ और ‘बलात्कारी’ बताता है।

कोई गीता में जिहाद देखकर भगवान श्रीकृष्ण को जिहादी बताता है, वहीं कोई हिंदू धर्म को धोखा बताता है तो कोई रामचरित मानस को नफरत का ग्रंथ बताता है। कोई हिंदू देवी देवताओं के विरोध करने की सार्वजनिक शपथ दिलाता है तो कोई तिलक लगा कर घूमने वालों को भारत की गुलामी का कारण बताता है! महत्वपूर्ण बात ये है कि इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले लगभग सभी लोग या तो कांग्रेसी हैं या उसकी कोख से जन्म लेने वाले दल या उसके सहयोगी दलों के नेता हैं। स्मरण रहे कि इस भारतीय संस्कृति के सर्वनाश पर उतारू गैंग को करारा जवाब जनता अपनी सनातन पद्धति से ही देगी।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के यज्ञ और सत्संग के माध्यम से हमने इन कुबुद्धियों को सद्बुद्धि देने की जो प्रार्थना की है उसके परिणाम भी शीघ्र मिलेंगे। ये लोग सनातन संस्कृति के पुनरोदय से भयभीत हैं, यह सब जानते हैं। 

चार दिवसीय वेद कथा का समापन करते हुऐ वैदिक प्रवक्ता व दर्शनाचार्या विमलेश बंसल आर्या ने भी कहा कि हमें वेदों की समझ और यज्ञ का प्रभाव जन जन और घर घर तक लेकर जाना हैं। वैदिक धर्म ही सत्य और सनातन है जिसका प्रकाश उन लोगो तक भी लेकर जाना है जहां जहां अज्ञान रूपी अंधकार छाया हुआ है।

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महा मंत्री विनय आर्य ने आह्वान किया कि हमारी इस सनातन संस्कृति को बच्चों और युवा पीढ़ी में ले जाना बहुत जरूरी है। 

सीए नरेश खन्ना की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में आर्य केंद्रीय सभा के महामंत्री सतीश चड्ढा, वेद प्रचार मंडल के महामंत्री जोगेन्द्र खट्टर, आर्यसमाज पीतमपुरा के प्रधान व्रतपाल भगत, मंत्री सोहन लाल आर्य, कोषाध्यक्ष राकेश ठुकराल, महिला प्रधान सुशीला सेठी, मंत्रिणी सुधा शर्मा व संरक्षक ओमप्रकाश नागिया के अतिरिक्त राधाकृष्ण मन्दिर, पीतमपुरा के प्रधान विनोद सिंघल, आर्य समाज संतनगर (ईस्ट ऑफ कैलाश) के मंत्री डॉ वरुण कुमार और अनेक सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के मूर्धन्य श्रोता, मातृशक्ति व बालक बालिकाएं उपस्थित थे। 

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग