KV स्कूलों का ज़ोर, खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट को बताया समय की मांग

Eros Times: गाजियाबाद भारत की औसत आयु 29 वर्ष है और हमारी युवाशक्ति पूर्ण उभार पर है। हमारे युवा भारत की गौरवमयी परम्परा को आगे बढ़ाने और भविष्य के निर्माण की दिशा में विविध मार्गों को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसे और मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्रीय विद्यालय “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” मूवमेंट के मद्देनजर जोरदार ढंग से मुहिम चला रहा है। केंद्रीय विद्यालय प्रथम (हिंडन एयरफोर्स) की प्रिंसिपल शोभा शर्मा का मानना है कि इंडिया@2047 यानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के भारत के विज़न के अनुसार उन्नत भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में युवाओं का सशक्तीकरण करना नितांत आवश्यक है, अतः “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” मुहिम आज समय की मांग है।

क्रांतिकारी उन्नति
शोभा शर्मा ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाकर केंद्र सरकार एथलेटिक्स, शिक्षा, कौशल विकास और क्षेत्रीय भाषा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी उन्नति को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय युवा सक्रिय और रचनात्मकता के साथ नई तकनीक को अपनाकर, मजबूत नेटवर्क के जरिए खुद को कुशल एवं अपस्किल करते हुए राष्ट्र निर्माण की राह पर हैं।

केंद्रीय विद्यालय की मुहिम

खेलो इंडिया और फिट इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकारी शिक्षा संस्थान केंद्रीय विद्यालय पूरे ज़ोर शोर से प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में लगा है। इसी कड़ी में केंद्रीय विद्यालय नंबर वन हिंडन एयरफोर्स ने लड़कों और लड़कियों के अलग अलग वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग की ओर से खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए संभाग स्तर की प्रतियोगिता में आगरा संभाग के सभी केंद्रीय विद्यालयों से आए क्रिकेट खिलाडी (बालक वर्ग- 17 और बालिका वर्ग- 17 तथा बालक वर्ग – 14) ने भाग लिया। इस क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक गाजियाबाद स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 वायु सेना स्थल हिंडन में सम्पन्न हुआ।

विजेताओं का सम्मान
इस क्रिकेट प्रतियोगिता में बालिका वर्ग-17 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 वायु सेना स्थल हिंडन तथा बालक वर्ग-17 में केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस मेरठ तथा बालक वर्ग-14 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 वायु सेना स्थल हिंडन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्क्वाड्रन लीडर श्री सुशील कुमार (वायु सेना स्थल हिंडन) ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान करने के उपरांत विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। खेलों से मन की एकाग्रता बढ़ती है, शरीर और दिमाग सबल एवं स्वस्थ बनता है, साथ ही तनाव से मुक्ति भी मिलती है।

युवा शक्ति को सलाम
इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसिपल ने “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” मूवमेंट को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि खेलों में युवा विकास विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। खेल के मूल मूल्य- जैसे टीम वर्क, निष्पक्ष खेल, एकता और अनुशासन- युवा लोगों में सहयोग, आत्म-पहल और आत्म-निर्देशन की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आत्म-नियंत्रण, सहयोग, जिम्मेदारी, नागरिकता आदि जैसी सहज क्षमताओं के विकास का समर्थन किया जाना चाहिए तभी हम प्रधानमंत्री के विजन के मुताबिक स्वास्थ्य और विकसित भारत बना पाएंगे। 

दैनिक जीवन का बहुमूल्य हिस्सा
शोभा शर्मा ने बताया कि फिट इंडिया अभियान ने व्यायाम को हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के उद्देश्य से खेलों के बारे में हमारे सोचने के तरीके को बदल दिया है। “खेलो इंडिया” कार्यक्रम के तहत विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं का विकास, विभिन्न प्रकार के खेलों में प्रतिभाशाली एथलीटों की खोज और खेल आयोजनों की योजना पर बहुत ध्यान दिया जाता है।

तन की शक्ति, मन की शक्ति
समापन समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्या श्रीमती शोभा शर्मा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि खेलकूद मानव तन को स्वस्थ और स्फूर्तिमय बनाने के साथ ही मन को भी प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का भी विकास होता है साथ ही सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। खेल जीवन में संघर्ष की शक्ति प्रदान करते है। अत: विद्यार्थियों के लिए खेल अत्यन्त उपयोगी हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के खेल शिक्षक श्री सतीश सरोहा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग