फरहान की जिंदगी बचाने में जुटा एकता मंच और इरोस टाइम्स, इंसानियत की बेहतरीन मिसाल

मुजफ्फरपुर (बिहार) के 17 वर्षीय फरहान, जो की मदरसे में पढ़ रहा है और जल्द ही हाफिज बनने वाला है, उसके जीवन की सांसें एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आ खड़ी है। जन्म से ही एक बीमारी के कारण उसके शरीर में खून नहीं बन पाता, इसलिए उसे हर महीने ब्लड ट्रांसफ्यूजन करवाना पड़ता है। ऐसे समय में समाज की मदद और एकता की मिसाल बनकर उभर रही है।फरहान की मदद के लिए समाज के विभिन्न तबकों से लोग सामने आए हैं। इरोस टाइम्स की टीम ने कई बार रक्तदान किया, जबकि एकता मंच के सदस्य ताहिर सैफी और तस्नीम ने नोएडा सेक्टर 30 के सरकारी अस्पताल में जाकर फरहान के लिए रक्तदान किया। इस नेक काम ने यह संदेश भी दिया कि इंसानियत को धर्म, जाति या किसी भी दीवार से ऊपर रखा जाना चाहिए।ताहिर सैफी ने कहा, “इस्लाम में इंसानियत की सेवा को सबसे बड़ी इबादत माना गया है।” उन्होंने आगे कहा कि “किसी की जान बचाना पूरी मानवता को बचाने के बराबर है, इसलिए जरूरतमंदों के लिए हर संभव मदद निभानी चाहिए।” तस्नीम ने जोड़ते हुए कहा, “हमारा पुरा लक्ष्य यही है कि हम समाज में एकता, भाईचारा और सेवा की दिशा में काम करें, ताकि यह संदेश हर दिल तक पहुंचे।”यह कहानी सिर्फ फरहान के लिए नहीं है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बन गई है—कैसे एक छोटा सा आत्म-समर्पण और साझा साहस बड़े चमत्कारों को संभव बना देता है। एकता मंच और अन्य समुदाय मिलकर यह स्पष्ट कर रहे हैं कि इंसानियत के लिए दिया गया हर कदम समाज को मजबूत बनाता है।फरहान की सफलता और जीवन के छोटे-छोटे खुशी के पल सभी के लिए प्रेरणा हैं। ऐसी घटनाएँ यह याद दिलाती हैं कि सच में इंसानियत सबसे बड़ी ताकत होती है।

admin

Related Posts

यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 19 views
यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 64 views
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 13 views
महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 20 views
नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 39 views
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 29 views
अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग