बच्चों के बीच पहुँची शिक्षा मंत्री आतिशी, स्टूडेंट्स से पढ़ाई को लेकर किया संवाद

शिक्षा मंत्री आतिशी ने डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस, ह्यूमैनिटीज, गांधी नगर का दौरा किया

स्कूल विजिट के दौरान स्टूडेंट्स ने शिक्षा मंत्री के साथ साझा किए अपने अनुभव कहा; बारीकी के साथ हर विषय में मिलती है स्पेशलाइज्ड शिक्षा तो अब किताबों में नहीं बल्कि जीवन के अनुभवों में ढूंढते है परीक्षा के सवालों के जबाव

छात्रों ने कहा- स्कूल द्वारा सीखने के लिए आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों से किताबों से परे समाज, देश-दुनिया के बड़े मुद्दों के विषयों में जानने समझने मिल रहा मौक़ा

Eros Times: केजरीवाल सरकार के ह्यूमैनिटीज एसओएसई में तैयार हो रहे भविष्य के आईएएस अफसर, जर्नलिस्ट, इतिहासकार, वकील, जज और शानदार प्रोफेशनल्स बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखकर भरोसा की हमारे शिक्षक हर बच्चे के लिए सफल भविष्य सुनिश्चित कर रहे है ह्यूमैनिटीज एसओएसई में फ़ाउंडेशनल विषयों के साथ-साथ इंडिविजुअल एंड सोसाइटी और वर्ल्ड ऑफ़ वर्क जैसे एडवांस विषयों के ज़रिए छात्रों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है किताबों से परे ‘मूट कोर्ट’, मॉडल यूनाइटेड नेशन, यूथ पार्लियामेंट, डिबेट आदि गतिविधियाँ बन रही बच्चों के सीखने का साथी ह्यूमैनिटीज एसओएसई में हम न केवल डेमोक्रेसी के विषय में पढ़ रहे है बल्कि उसे स्कूल और रोज़मर्रा के जीवन में अपना भी रहे है-छात्र ह्यूमैनिटीज़ एसओएसई में इंटरनेशनल रिलेशंस, इंटरनेशनल लीगल फ्रेमवर्क आदि के विषय में सीख रहे बच्चे शिक्षा मंत्री आतिशी ने शनिवार सुबह डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस,ह्यूमैनिटीज़, गांधी नगर का दौरा किया और स्टूडेंट्स के साथ उनकी पढ़ाई को लेकर चर्चा की।

इस दौरान शिक्षा मंत्री से अपने अनुभवों को साझा करते हुए स्टूडेंट्स ने कहा कि, स्कूल में उन्हें हर कॉनसेप्ट्स को बारीकी से समझाया जाता है और उन्हें रोज़मर्रा के उदाहरणों से जोड़ कर सिखाया जाता है। इस कारण वो अब किताबों में नहीं बल्कि जीवन के अनुभवों से परीक्षा के सवालों के जबाव ढूँढते है। 

छात्रों ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं है। यहाँ किताबों से परे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है और उसमे हर बच्चे की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। इस एक्सपोज़र के ज़रिए हमें समाज, देश-दुनिया के बड़े मुद्दों के विषयों में जानने समझने का मौक़ा मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि पहले स्कूलों में रटने पर ज़ोर होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है अब हम रटने में बजाए कॉनसेप्ट्स को समझते है और ख़ुद से अपनी समझ विकसित करते है और उसे रोज़मर्रा के जीवन में अपनाते है। उदाहरण के लिए हम डेमोक्रेसी के विषय में न केवल पढ़ते है बल्कि क्लास और स्कूल के विषय में सामूहिक रूप से निर्णय लेकर डेमोक्रेसी के कॉन्सेप्ट को अपने जीवन में अपनाने का काम भी करते है। 

स्टूडेंट्स की मुखरता और आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखकर भरोसा की हमारे शिक्षक हर बच्चे के लिए सफल भविष्य सुनिश्चित कर रहे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार अपने ह्यूमैनिटीज एसओएसई में भविष्य के आईएएस अफसर, जर्नलिस्ट, इतिहासकार, वकील, जज और शानदार प्रोफेशनल्स तैयार कर रही है। यहाँ छात्रों को फ़ाउंडेशनल विषयों के साथ-साथ इंडिविजुअल एंड सोसाइटी और वर्ल्ड ऑफ़ वर्क जैसे एडवांस विषयों के ज़रिए भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक समय पर किसी ने सोचा तक नहीं होगा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में इतना आत्मविश्वास होगा। लेकिन केजरीवाल सरकार ने स्पेशलाइज्ड शिक्षा और शानदार एक्सपोज़र के ज़रिए इसे सच में तब्दील कर दिया है। मुझे ये देखकर ख़ुशी है कि, किताबों से परे ‘मूट कोर्ट’, मॉडल यूनाइटेड नेशन, यूथ पार्लियामेंट, डिबेट आदि गतिविधियाँ इस स्कूल में बच्चों के सीखने का साथी बन रही है। 

उन्होंने कहा कि एसओएसई से स्पेशलाइज्ड शिक्षा पाकर हमारे बच्चे न केवल बेहतर प्रोफेशनल बनेंगे बल्कि एक जागरूक नागरिक बनकर समाज की बेहतरी के लिए भी काम करेंगे।

क्या है केजरीवाल सरकार का ह्यूमैनिटीज एसओएसई

ह्यूमैनिटीज एसओएसई उन विद्यार्थियों को ह्यूमैनिटीज़ और सोशल साइंस में वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन प्रदान करेगा जो भविष्य में वकील, जर्नलिस्ट, डेवलपमेंट प्रोफेशनल, रिसर्चर, अर्बन प्लानर और दूसरे अन्य प्रोफेशनल बनने की इच्छा रखते हैं। ये एसओएसई विद्यार्थियों में क्रिटिकल थिंकिंग, रिसर्च, लॉजिकल रीज़निंग जैसे स्किल्स डेवलप करने के साथ-साथ हिस्ट्री, जियोग्राफी, पॉलीटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, फिलोसफी, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी इत्यादि सब्जेक्ट्स में स्पेशलाइजेशन प्रदान करते है। ह्यूमैनिटीज एसओएसई के विद्यार्थी विभिन्न ऑर्गेनाईज़ेशन्स के निर्माण और उन्हें कैसे मजबूत बनाया जाए, सीखने के साथ ही जटिल सामाजिक-आर्थिक मुद्दों को हल करने के लिए भी तैयार होंगे और अपने चुने हुए क्षेत्रों में भविष्य के टॉप प्रोफेशनल बनेंगे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग