बुक्स स्टेशनरी के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक व मानसिक दोहन जारी

EROS TIMES: ग्रेटर नोएडा वेस्ट राम ग्लोबल स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्कूल द्वारा एक विशिष्ट दुकान जो कि स्कूल के बगल में ही अंडर कंस्ट्रक्शन मार्केट में खुला था उससे बुक्स स्टेशनरी एवं अन्य सामान खरीदने की लिस्ट दी गई। उसके बाद जब अभिभावकों द्वारा दुकान वाले को यह कहा गया कि जो सामान हमारे पास उपलब्ध है उसको छोड़ कर अन्य सामान एवं किताबें दी जाए।
उस पर उक्त दुकानदार जो कि स्कूल प्रबंधन से ही निर्देशित किया जा रहा है। उसने आगे कहा कि आपको पूरा पैसा देना होगा और सभी सामान स्कूल से जा कर लेना होगा।
अभिभावकों का आरोप है के स्कूल प्रबंधन ने कोई बात नही सुनी। उनको डीआईओएस की तरफ से जारी आदेश के बारे भी बताया गया।
ऊपर से दुकान वाला जब बदसलूकी करने लगा तो पुलिस को बुलाया गया।
वहाँ से अभिभावक पुलिस के साथ पुलिस चौंकी पहुंचे।
सुखपाल सिंह तूर शिक्षा कार्यकर्ता व फाउंडर एनसीआर पैरेंट्स एसोसिएशन ने बताया के चौंकी से स्कूल प्रबंधन व डीआईओएस से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
दीपांकर कुमार उपाध्यक्ष, नेफोवा व राज कुमार,उपाध्यक्ष, नेफोवा भी अभिभावकों की सहायता के लिए पहले पुलिस चौंकी फिर बाद में बिसरख चौंकी इंचार्ज से मिलने के लिए पहुंचे।
अंतः जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरी में अभिभावकों को बिसरख थाने में लिखित में शिकायत देनी पड़ी।  शिकायत में
सरकारी आदेश के उल्लंघन एवं अभिभावकों को
मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए
उचित कारवाही करने के लिए अनुरोध किया गया।
ज्ञात रहे के 5/4/23 को जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद नगर कार्यालय से निम्नलिखित प्रेस रिलीज जारी किया गया था।
सर्वसाधारण की जानकारी हेतु सूचित किया जाता है कि कार्यालय के पत्रांक
9699–9702/2022-23 दिनांक 27-03-2023 के द्वारा जनपद-गौतमबुद्धनगर के समस्त बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य, निर्देशित किया गया था कि “उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम, 2018 के अध्याय-2, विद्यालयों में प्रवेश एवं शुल्क के बिन्दु शुल्क एवं निधि – 3 (10) के अनुसार किसी छात्र को पुस्तकें, जूते, मोजे व यूनिफार्म आदि किसी विशिष्ट दुकाने से कय करने के लिए बाध्य नहीं किया जायेगा” । तथा संस्था प्रबन्धक व प्रधानाचार्य अपने स्तर से सुनिश्चित कर ले कि विद्यालय में स्कूल प्रबन्धन अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि / वेण्डर द्वारा किसी प्रकार की सामग्री स्कूल कॅम्पस में बिक्री न की जाये। किन्तु जिला प्रशासन एवं अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को अनेकों शिकायते प्राप्त हो रही है कि प्राईवेट विद्यालयों के द्वारा उक्त निर्देशों के उपरान्त भी विद्यालय परिसर में किताबें और यूनिफार्म बेची जा रही है।
सम्बन्धित विद्यालय संचालकों को पुनः निर्देशित किया जाता है कि संस्था प्रबन्धक व प्रधानाचार्य अपने स्तर से सुनिश्चित कर ले कि विद्यालय में स्कूल प्रबन्धन अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि / वेण्डर द्वारा किसी प्रकार की सामग्री स्कूल कैम्पस में बिक्री न की जाये । अन्यथा की स्थिति में उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम, 2018 के प्राविधानों के तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी ।

सुखपाल सिंह तूर ने आगे बताया के इसी संदर्भ में अभिभावक कल एक मूर्ति चौंक पर एक शांतिपूर्वक प्रदर्शन करके सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग