डूसू इ.सी. चुनाव में एबीवीपी की ऐतिहासिक जीत, कुल 11 में से 8 सीटों पर जीत की दर्ज

Eros Times: नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के एक्जीक्यूटिव काउंसिल का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें 11 सीटों में 8 सीटों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार अंश तंवर, कुणाल चौधरी, क्षितिज त्यागी, दीक्षा हुड्डा, तरुण यादव, हर्षित वर्मा, धनंजय सिंह भाटी व गर्व यादव ने  ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 

उल्लेखनीय हो कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भी केंद्रीय पैनल में से अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव सहित 34 कॉलेजों में एबीवीपी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। आज एग्जीक्यूटिव काउंसिल के परिणाम ने एबीवीपी की कैंपस में सक्रियता व सांगठनिक कौशल का परिचय दिया है। ध्यातव्य हो कि कॉलेज छात्रसंघों में जो अध्यक्ष व केंद्रीय पार्षद होते हैं वह मिलकर इ.सी. को चुनते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष तुषार डेढ़ा ने कहा कि एबीवीपी व डूसू लगातार छात्रों के मुद्दों पर काम कर रहा है। आज सेंट्रल काउंसिल के सदस्यों ने भी इ.सी. चुनाव में एबीवीपी को ही चुना है। जैसे ही इ.सी. के निर्वाचित सदस्य अपना पदभार ग्रहण करते हैं वैसे ही हम और सक्रियता से छात्र हितों में कार्य करेंगे।

एबीवीपी के प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री ने कहा कि एबीवीपी छात्रों के मुद्दों पर सदैव सक्रिय है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के एबीवीपी पदाधिकारी छात्रों के विभिन्न मुद्दों पर पहले से ही काम शुरू कर चुके हैं। हॉस्टल, मेट्रो पास, कैंपस में बस की फ्री सेवा इन सब मुद्दों पर हम प्रशासन से सतत् संवाद पर हैं, निश्चित ही अभाविप नेतृत्व दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारी परिषद से डूसू को अधिक शक्ति मिलेगी। इ.सी. चुनाव में अभाविप की इस प्रचंड जीत पर मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को बधाई देता हूँ।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग