नोएडा:EROS TIMES: सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन मे साहित्यपीडिया के तत्वाधान मे एक काव्य संग्रह “प्यारी बेटिया” का लोकार्पण एव साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दस प्रदेशो के लेखकों ने हिस्सा लिया जिनकी रचनाओं को काव्य संग्रह में शामिल किया गया है।
मुख्य अतिथि समाज सेवी डीoपीo गोयल ने दीप प्रजलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की उन्होंने इस अवसर साहित्यपीडिया द्वारा प्रकाशित काव्य संग्रह “प्यारी बेटिया” का लोकार्पण किया।
समाज सेवी डीoपीo गोयल ने काव्य संग्रह कि तारीफ करते हुए कहा कि जहॉ एक ओर समाज मे बेटी और बेटो के भेद को समाज में ख़त्म करना जरुरी है वही साहित्यपीडिया द्वारा बेटियों के लिए प्रकाशित काव्य संग्रह से लोगो में जागरूकता आयेगी जो हमारे समाज को एक आइना दिखाने का काम करेगी, बाद में समाज सेवी डीoपीo गोयल ने लेखकों को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया।
साहित्यपीडिया के संस्थापक अभिनीत मित्तल ने बताया है कि हमारा उद्देश्य है कि लेखकों को एक ऐसा प्लेटफार्म मिले जहॉ वे अपनी स्वरचित रचनाओँ को प्रकाशित कर सके, इसी उद्देश्य के तहत साहित्यपीडिया की शुरुआत 2016 से की गयी, जिसमे एक ऑनलाइन लेखन प्रतियोगिता आयोजित कि गयी थी। जिसमे 18000, हजार से ज्यादा देश विदेश के लोगो ने भाग लिया था जिसमे 187 लेखकों की रचनाओ को लोगो ने बेहद पसंद किया गया और उन्ही लेखकों की रचनाओ को काव्य संग्रह “प्यारी बेटिया” मे प्रकाशित किया गया है तथा लेखकों को सम्मानित किया है। कार्यक्रम मे हरियाणा,झारखंड ,दिल्ली उत्तर प्रदेश के 66 लेखकों ने अपनी रचनाएं भी पढ़कर सुनाई कार्यक्रम के अन्त मे कई लेखकों की पुस्तको का अनावरण किया गया जिनमे एहसास और जिंदगी ,कुसुमलता नामक संग्रह शामिल थे कार्यक्रम के दौरान साहित्यपीडिया के संस्थापक डाo अर्चना गुप्ता ,संरक्षक डाo अतुल गुप्ता अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष बलराज गोयल,डाo पंकज दर्पण अग्रवाल,शिवकुमार एव अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।






