छोटी मोटी खामियों को लेकर व्यापारी वर्ग को परेशान ना किया जाए

नोएडा। वाणिज्य कर विभाग द्वारा ई वे बिल मे पाई जा रही छोटी- मोटी खामियों को लेकर व्यापारियो को हो रही परेशानियों के संदर्भ मे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल की अध्यक्षता मे
 अपर आयुक्त एसआईबी धर्मेंद्र कुमार से मुलाकात की ओर नाराजगी व्यक्त की। जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि छोटी मोटी खामियों को लेकर व्यापारी वर्ग को परेशान ना किया जाए अपितु उनमें सुधार का मौका दिया जाए और अगर मौका दिए जाने के बावजूद इस तरह की त्रुटियां करता है तो विभाग द्वारा आवश्यक जरूर की जानी चाहिये।  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल किसी भी तरह से राजस्व की हानि करने वालों का पुरजोर विरोध करता है। परन्तु छोटी मोटी गलतियां हो जाने पर सुविधा शुल्क वसूलने के बजाय व्यापारियों को त्रुटियों के संदर्भ मे समझाया जाए ताकि भविष्य मे इस तरह की गलतियों की पुनरावृत्ति न हो ।
 चैयरमेन रामअवतार सिंह कहा कि अधिकतर व्यापारियों को ई वे बिल का पूर्ण ज्ञान नही है इस वजह से छोटी मोटी त्रुटि रह जाती जिस कारण अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है। विभाग द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न लगातार जारी है जो अशोभनीय है। अपर आयुक्त धर्मेंद सिंह ने कहा कि इस संदर्भ मे अधिकारियों के मीटिंग कर यह जाना जाएगा कि किस प्रकार की त्रुटियां लगातार सामने आ रही हैं और उनका समाधान कैसे किया जाए उन्होंने आश्वाशन दिया कि किसी भी प्रकार से व्यपारियों का उत्पीड़न नही होगा।  इसके लिए पूर्व मे भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं जल्द ही कैम्प लगाकर सभी व्यापारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी ताकि किसी भी तरह के दंड से बचा जा सके ओर किसी भी तरह के भ्रषटाचार हेतु व्यापारी हमे सूचित कर सकता है ।
इस अवसर पर महामंत्री मनोज भाटी, संदीप चौहान, चंद्रप्रकाश गौड़, मूलचन्द गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, दिनेश महावर, चैयरमेन रामावतार सिंह, मोहन लाल गुप्ता, कमल शर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग