जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Eros Times: गाजीपुर-स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से वादकारियों को स्वच्छ जलपान उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से प्रेरणा कैंटीन का शुभारम्भ बुद्धवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया।कैंटीन का संचालन कंचन चौहान अध्यक्ष शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह ग्राम-शिव सिंह चक विकास खण्ड देवकली द्वारा किया जायेगा। शुभारम्भ के बाद जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में यह एक कदम है।

प्रेरणा कैंटीन के खुलने से जहाँ वादकारियों को स्वच्छ जलपान उपलब्ध होगा वहीँ समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। इस अवसर पर उपस्थित गोपाल कृष्ण चौधरी, उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा बताया गया कि जनपद में मुख्यालय स्तर पर विकास भवन, जिला अस्पताल एवं कलेक्ट्रेट परिसर में एवं कुल 09 विकास खण्ड मुख्यालय व 09 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर समूहों के माध्यम से प्रेरणा कैंटीन का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से समूहों को काफी लाभ भी मिल रहा है जिससे समूह कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। इस अवसर प्रतिमा मिश्रा उपजिलाधिकारी सदर, जिला सूचना अधिकारी राकेश् कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल एवं समस्त जिला मिशन प्रबंधक, ब्लाक मिशन प्रबंधक सदर व देवकली एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग