नोएडा, इरोस टाइम्स: जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बी एन सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। सभी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति दर्ज कराने तथा सभी को जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विभिन्न कार्यालयों का आकास्मिक रूप से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान आबकारी कार्यालय , रिकॉर्ड रूम, आपूर्ति विभाग, स्टांप, सीआरए कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय,सर्वे कार्यालय,खनन कार्यालय का आकस्मिक तरीके से निरीक्षण किया और उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए और साथ ही साथ उन्हें उनके द्वारा सुबह ठीक 10:00 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर जनसामान्य के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निस्तारित किए जाएं। बता दे की वहीँ निरीक्षण के दौरान खनन कार्यालय में स्टाफ अनुपस्थित रहें। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के द्वारा बताया गया की खनन स्टाफ़ उप जिलाधिकारी के साथ क्षेत्र में गया हुआ है। तथा अन्य कार्यालय में सभी लिपिक वर्ग एवं अधिकारी जन उपस्थित मिले।






