Eros Times: गाजीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट परिसर और सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पृथक-पृथक समस्त पटलो, फाईलो का रख-रखाव, साफ-सफाई, प्रेरणा कैटींन, लाईट की व्यवस्था, इनवर्टर एवं जनरेटर की व्यवस्था के साथ उपस्थिति रजिस्टर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, की व्यवस्था को देखा।

उन्होने सचिवालय का उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया तथा रखे फाईलो का साफ-सफाई, रखने का निर्देश दिया।उन्होने निर्देशित किया कि कोई भी पटल पर पत्रो का समयावधि में निस्तारण करा दिया जाय जिससे कोई भी व्यक्ति परेशान न हो सके। उसके उपरान्त कलेक्टेªट परिषद में बनाये गये प्रेरणा कैटींन की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रेरणा कैटींन में बनाये जा रहे वस्तुओ को ढ़क कर रखे एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान दे।






