एमिटी विश्वविद्यालय में डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट लीडरशिप असेंबली (डीआईएलए 2023) का आयोजन

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के इंटरेक्ट क्लब द्वारा एमिटी विश्वविद्यालय में डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट लीडरशिप असेंबली (डीआईएलए 2023) – भविष्य को छूने का आयोजन किया गया। इस डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट लीडरशिप असेंबली का शुभांरभ, डिस्ट्रिक्ट गर्वनर प्रियतोष गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट लीडरशिप असेंबली चेयर रोटेरियन अजय चौहान, डिस्ट्रिक्ट गर्वनर, नॉमिनी श्रीमती अमिता मोहिन्द्रु, फिल्ममेकर एवं कोच नितिन भारद्वाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर के 40 से अधिक विद्यालयों के लगभग 450 से अधिक छात्रों सहित शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वर्ष 2023 – 2024 के लिए छात्र आदित्य कक्कर को डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट रिप्रेजेंटेटिव और छात्रा जिया वाधवा को डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य छात्रों को डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट संयुक्त सचिव और जोनल इंटरेक्ट रिप्रजेंजटेटिव नियुक्त किया गया।

डिस्ट्रिक्ट गर्वनर प्रियातोष गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्सव आपकी क्षमताओं, उपलब्धियों का उत्सव है। आप भविष्य के परिवर्तन वाहक है, आप केवल छात्र ही नही बल्कि देश का भविष्य है। वर्तमान में आप जीवन में महत्वपूर्ण समय से गुजर रहे है जहां आप के सामने सही फैसले लेने की चुनौतियां खड़ी है। गुप्ता ने कहा कि निर्णय लेने की हर चुनौती एक अवसर लेकर आ रही है इसलिए उसके बारे में विचार करे और उपयोग करें। जब हम नेतृत्व की बात करते है तो उसका अर्थ केवल नाम या पद नही होता बल्कि आपका सकारात्मक कार्य होता है जो लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। आप अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है इसलिए लक्ष्य को निर्धारित करके उसे पूर्ण करने में जुट जाये। सदैव अन्य लोगों की सहायता करें।

डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट लीडरशिप असेंबली चेयर रोटेरियन अजय चौहान ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012, भविष्य की पीढ़ी को विकसित करने में सदवै गर्व का अनुभव करता है। भविष्य को छूने का अर्थ यह है कि आप सभी छात्रों में भविष्य को आकार देने की क्षमता है और आप केवल देश के नही बल्कि विश्व का भविष्य है। चौहान ने कहा कि कल का भविष्य क्या हो सकता है इसकी हम में से अधिकांश लोग आज कल्पना नही कर सकते केवल आप युवा ही इसे जीवन मे ला सकते है। उन्होनें सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

फिल्म मेकर एवं कोच नितिन भारद्वाज ने छात्रो को कहानी सुनाने (स्टोरी टेलिंग) के महत्व को बताते हुए कहा कि मेल, एसएमएस, मैसेज से कई अधिक प्रभावित स्टोरी टेलिंग होती है। यह लोगों को अंदर तक प्रभावित करती है। स्टोरी टेलिंग, सूचनाओं को कहानी के माध्यम से संचारित करना और लोगों को प्रभावित करना है। प्राचीन समय से स्टोरी टेलिंग प्रारंभ है जब हमने इशारों से अपनी बात रखी होगी। उन्होनें कहा कि कथानक, चरित्र, सेटिंग, संघर्ष और समाधान, किसी भी स्टोरी टेलिंग का मुख्य भाग होते है। छात्रों को स्टोरी टेलिंग के लिए प्रेरित भी किया।

वर्ष 2023 – 2024 के लिए छात्र आदित्य कक्कर को डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट रिप्रेजेंटेटिव चुने जाने पर उन्होनें धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे जो यह अवसर प्रदान किया गया है मै रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा। इस वर्ष हम अधिक से अधिक क्लबों को जोड़ने का प्रयास करने के लिए समाज में जरूरत मंदों के लिए अधिक कार्य करेगें। हम सीाी में एक नेतृत्वकर्ता है इसलिए हम सभी लीडर है।

डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट रिप्रेजेंटेटिव और छात्रा जिया वाधवा ने कहा कि यह अपने कार्यो के लिए प्रति और अधिक प्रतिबद्ध होने का समय है। मै सदा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के वरिष्ठों और टीम के सदस्यों का सहयोग प्रदान करने के लिए आभारी रहूंगी और अपने कार्यो से सकारात्मक प्रभाव सृजित करने का प्रयास करूंगी।

इस डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट लीडरशिप असेंबली (डीआईएलए 2023) में बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा, कैब्रिंज स्कूल नोएडा, ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल नोएडा, डीएवी पब्लिक स्कूल, गुरूकुल स्कूल गाजियाबाद, मयुर पब्लिक स्कूल नोएडा, आदि सहित लगभग 40 से अधिक विद्यालयों ने हिस्सा लिया। छात्रों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई। इस अवसर पर डीजीई प्रशांत राज शर्मा, डीजीएनडी अमित गुप्ता, डीआईसी सचिन वत्स आदि लोग उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग