अवैध पार्किंग को बन्द कराने के लिये जिला प्रशासन हुआ सख्त

0 डीएम ने दोषियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये निर्देश

0 गुण्डा एक्ट एवं गैगेस्टर की कार्यवाही करने को पुलिस अधीक्षक नगर एवं यातायात को लिखा डीएम ने पत्र

नोएडा/EROS TIMES। जिलाधिकारी बीएन सिंह के द्वारा नोएडा की यातायात व्यवस्था को लेकर विगत 6 माह से निरन्तर सक्रियता दिखायी जा रही है और इसके लिये नियमित रूप बैठकें आयोजित करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश इस सम्बन्ध में दिये जाते रहे है।
डीएम के द्वारा विगत बैठकों में निरन्तर इस बिन्दु पर वार्तालाप किया कि नोएडा में प्राधिकरण के द्वारा जो पार्किंग के ठेके दिये गये है उनमें निर्धारित स्थानों के अलावा मार्गो पर अबैध ढंग से पार्किंग करायी जा रही है जिसके कारण शहर में विभिन्न स्थानों पर जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है और बार बार प्रयास करने के उपरान्त भी इस दिशा में सुधार न पाये जाने पर जिलाधिकारी बीएन सिंह के द्वारा इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात को लिखित पत्र जारी किया हैै। जिसमें उनके द्वारा निर्देश दिये गये कि नोएडा शहर के प्रत्येक थाना क्षेत्र में जहाॅ प्राधिकरण द्वारा वैधानिक पार्किंग की अनुमति नहीं दी गयी है वहाॅ पर आईपीसी के तहत अवैध पार्किंग चलाने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये है।
उन्होनें अपने पत्र में ऐसे लोगों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर आदि भी लगाने के सम्बन्ध में रिर्पोट चाही गयी है। उन्होनें इस कार्य की साप्ताहिक समीक्षा की बात पर भी विशेष बल दिया है ताकि ऐसे सभी सम्बन्धित लोगों को चिन्हित करते हुये उन पर प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जा सकें। ताकि नोएडा शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारा जा सकें और वहाॅ पर जाम की स्थिति से जनता को निजात मिल सकें।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 18 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 63 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 19 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 38 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 28 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग