दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

केन्द्र और एनसीआर राज्य की पर्यावरण मंत्रियों की संयुक्त बैठक में गोपाल राय ने एनसीआर से दिल्ली आने वाले सभी सार्वजनिक परिवहन सीएनजी या इलेक्ट्रिक पर संचालित करने की मांग की

पर्यावरण  मंत्री गोपाल राय ने आज दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण को लेकर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा केन्द्र और एनसीआर राज्य की पर्यावरण  मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में  एनसीआर राज्य के पर्यावरण  मंत्री समेत संबंधित विभागो के अधिकारी मौजूद रहे

7 सूत्री सुझाव पर एनसीआर राज्य की पर्यावरण मंत्रियों से सहयोग की अपील

Eros Times: वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा केन्द्र और एनसीआर राज्य की पर्यावरण मंत्रियों की संयुक्त बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एनसीआर से दिल्ली आने वाले सभी सार्वजनिक परिवहन को सीएनजी या इलेक्ट्रिक पर संचालित करने की मांग की। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ,  एनसीआर राज्य के पर्यावरण मंत्री समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे | गोपाल राय ने  बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को दिल्ली में सर्दियों के मौसम में  होने वाली वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर एन सी आर राज्यों के पर्यावरण मंत्री के साथ संयुक्त बैठक शीघ्र करने के लिए 17 अक्टूबर को पत्र लिखा था। जिसमें 7 सूत्री सुझाव पर एनसीआर राज्य की पर्यावरण मंत्रियों से सहयोग की अपील थी।  बैठक में दिल्ली और एनसीआर में सर्दी के मौसम में प्रदूषण को लेकर लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई | पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के अंदर ठंड के मौसम में प्रदूषण की समस्या काफी बढ़ जाती है। सभी कारको को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने इस बार 15 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बनायीं है। जिसपर सरकार काम कर रही है। 

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि सीएक्यूएम की रिर्पोट के अनुसार 2016 में दिल्ली में अच्छे दिनों की संख्या 109 थी जो पिछले साल 163 रही है। इस साल अच्छे दिनों की संख्या 205 हो गई है। जो निश्चित रूप से दिल्ली और एन.सी.आर. के राज्यों के लोगों के लिए संतोषजनक बात है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दो महीने  प्रदूषण के हिसाब से बहुत ही सेंसेटिव होते हैं। जो भी दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं चाहें वें केन्द्र सरकार के हों, या सीएक्यूएम के हों चाहें संबंधित राज्य सरकारों के हों, उनका सहीं क्रियान्वयन होना अति आवश्यक है अन्यथा उचित परिणाम नहीं मिलेगा। इसलिए हमें कुछ ऐसा सिस्टम बनाना पड़ेंगा कि जारी दिशा-निर्देशों का सही रूप से क्रियान्वयन हो सके। गोपाल राय  ने कहा कि दिल्ली ने जिस तरह पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है उसी तरह एन.सी.आर. के राज्यों को भी चाहिए कि वे पटाखों के लाइसेंस, उत्पादन, भंडारण और पटाखों के छोड़ने पर अभी से प्रतिबंध लगाएं।

गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार ने धूल प्रदूषण से निपटने के लिए एंटी स्मोग मोबाईल वैन का इस्तेमाल कर रही है जिसका संतोषजक परिणाम मिल रहा है। इसलिए मेरा एन.सी.आर. के  राज्यों से अनुरोध है कि वे भी अपने यहां एंटी स्मॉग मोबाईन वैन का इस्तेमाल कर सकते हैं।   

 7 सूत्री सुझाव पर एनसीआर राज्य की पर्यावरण मंत्रियों से सहयोग की अपील – गोपाल राय

बैठक में गोपाल राय ने एनसीआर राज्य की पर्यावरण मंत्रियों से निम्नलिखित 7 सूत्री सुझावों पर सहयोग की अपील की है :- 

1) एनसीआर से दिल्ली आने वाले सभी सार्वजनिक परिवहन सीएनजी या इलेक्ट्रिक पर चलाए जायें। 

2) एनसीआर में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। 

3) एनसीआर राज्यों में काफी औद्योगिक इकाइयाँ अभी भी प्रदूषणकारी ईंधन से चल रही हैं उन्हें तत्काल पाइप्ड प्राकृतिक गैस में परिवर्तित किया जायें। 

4) एनसीआर राज्यों में चल रहे भारी प्रदुषण फैलाने वाले ईंट भट्ठों को जिग-जैग तकनीक में बदला जाए। 

5) डीज़ल जनरेटर पर निर्भरता कम करने के लिए एनसीआर राज्यों के सभी हाउसिंग सोसाइटियों के लिए बिजली सुनिश्चित की जायें। 

6) एनसीआर राज्यों में भी दिल्ली की तरह ही पटाखों पर पूरी तरह से पाबंदी हो।

7) Non Destined वाहनों को इस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर उनके शुरूआती बिंदु से ही  डाइवर्ट करने के लिए संबंधित राज्य सरकारों को कहा जायें।  

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही दिल्ली और एनसीआर राज्य के प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 36 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग