ई रिक्शा चालक की गुमशुदगी और पुलिस की लापरवाही

Eros Times: कासिमाबाद: कोतवाली क्षेत्र के एक ई रिक्शा चालक पिछले तीन दिनों से गायब है । परिजनों में हताशा तब बढ़ गई जब ई रिक्शा सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला ।सैदपुर पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बाद परिजनों के साथ ई रिक्शा चालकों में हा हा कार मच गया । ई रिक्शा चालक की बरामदगी के लिए सोमवार को अपना रिक्शा चालको ने कासिमाबाद कोतवाली पर ई-रिक्शा खड़ा कर प्रदर्शन करते हुए प्रभारी निरीक्षक से बरामदगी का अनुरोध किया । ई रिक्शा चालकों का आरोप है कि सैदपुर पुलिस इस प्रकरण में गंभीरता से करवाई नहीं कर रही है ।कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के दशवंतपुर गांव निवासी रामबली राजभर उम्र 60 वर्ष शनिवार को ई रिक्शा लेकर सवारी ढोने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल पर सम्पर्क करना चाहा तो बंद बता रहा था। जिस पर परिजनों ने ढूढने का काफी प्रयास किया । नहीं मिलने पर पुलिस को अवगत कराया गया । रविवार को सैदपुर थाने से परिजनों को फोन करके बताया गया कि खजुरा रोड पर नहर के पास ई रिक्शा लावारिस हालत में मिला है और बैट्री गायब है। इसके बाद परिजन सैदपुर कोतवाली जाकर अपनी ई रिक्शा की पहचान किया ।लेकिन ई रिक्शा चालक राजबली राजभर का अता पता नहीं है । राजबली राजभर के पिछले तीन दिनों से गायब होने के बाद परिजनों में निराशा छा गई है । यही कारण है कि सोमवार को ई रिक्शा चालक संघ कासिमाबाद कोतवाली के सामने अपना ई-रिक्शा खड़ा कर प्रदर्शन करते हुए ई रिक्शा चालक राजबली राजभर को ढूंढने की मांग किया । प्रदर्शन करने वालों में ई रिक्सा चालक का पुत्र धर्मेंद्र राजभर, ई रिक्शा चालक संघ के राहुल कृष्णा राहुल पटेल धर्मेंद्र हरभजन धर्मेंद्र मुन्ना मुमताज श्याम सुंदर जितेंद्र रमेश दिलीप मूलचंद्र साथ दर्जनों ई रिक्शा चालक मौजूद थे ।

वही इस संदर्भ में सैदपुर थाना प्रभारी वंदना सिंह ने बताया कि खजुरा रोड नहर के पास लावारिस हालात में ई-रिक्शा मिला है और बैटरी गायब है।परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

इस संदर्भ में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर लिया गया है।इसमें पुलिस जांच में जुटी हुई है ।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग