दिलजीत दोसांज: प्रथम विश्वयुद्ध के रंगरूट सज्जन सिंह के किरदार में

दिल्ली:EROS TIMES:पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांज की नई फिल्म ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ रिलीज के लिए तैयार है। दिलजीत इस फिल्म में सज्जन सिंह के किरदार में नजर आएंगे। अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दिलजीत पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में थे, जहां पंचतारा होटल ‘दि ललित’ में उन्होंने मीडिया के साथ अपनी इस फिल्म और इसमें अपने किरदार के बारे में जमकर बातें कीं।

दिलजीत ने बताया कि इस फिल्म की कहानी प्रथम विश्वयुद्ध पर आधारित है और इस फिल्म के जरिये विश्वयुद्ध के दौरान पश्चिमी फ्रंट में सिख रैजिमेंट के अनुभवों की सच्ची कहानी दिखाने की कोशिश की गई है। दिलजीत ने बताया कि वह इस फिल्म में प्रथम विश्वयुद्ध युद्ध के नायक सज्जन सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जो ब्रिटिश सेना में एक अधिकारी थे और जर्मनी के खिलाफ प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर तैनात थे।
दिलजीत ने अपने अनुभव के बारे में बताया कि इस किरदार को निभाना मुझे बहुत मुश्किल नहीं लगा, क्योंकि यह एक शांत प्रवृति का किरदार है, जिसकी जड़ें गांव से जुड़ी हैं। चूंकि मैं भी एक गांव से ही हूं, इसलिए इस किरदार से जुड़ने में मुझे कोई मुश्किल नहीं हुई।

हाँ, मेरे लिए वह दृश्य थोड़ा मुश्किल था, जब युद्ध के दौरान पूरी टीम को गोली मार दी जाती है। वैसे, यह एक बहुत अच्छा अनुभव रहा और मुझे वास्तव में सज्जन की भूमिका बहुत पसंद आई। मैं चाहता हूं कि यह फिल्म बड़ी हिट हो, क्योंकि वह हमारे इतिहास की बात करती है।

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में दिलजीत के अलावा सुनंदा शर्मा, योगराज सिंह, जगजीत संधू, धीरज कुमार और जरनैल सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। प्रसिद्ध पंजाबी गायिका सुनंदा की यह पहली हिंदी फिल्म है। पंकज बत्रा द्वारा निर्देशित और जय साहनी, बॉबी बजाज एवं विजुअल अंडरहाउस द्वारा निर्मित ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ 23 मार्च को रिलीज के लिए तैयार हैं।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग