देवेंद्र फडणवीस योगी की राह पर चलें, महाराष्‍ट्र के किसानों का माफ हो कर्ज: उद्धव

मुंबई, इरोस टाइम्स: अब महाराष्‍ट्र समेत हरियाणा और पंजाब के बाद उत्तर प्रदेश में किसानों के कर्ज माफी की गूंज सुनाई देने लगी है। महाराष्‍ट्र में काफी समय से कर्ज माफी की मांग कर रही शिवसेना ने अब इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाना शुरू कर दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यूपी में किसानों का कर्ज माफ करने के लिए जहां याेगी आदित्‍यनाथ की जमकर तारीफ की वहीं महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी योगी की राह पर चलने की मांग भी करी। उन्‍होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कर्ज माफ कर यह साबित कर दिया कि यह महज चुनाव प्रचार के दौरान कहा जाने वाला जुमला नहीं है। ठाकरे ने राज्‍य के सीएम देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि वह भी यूपी के सीएम की राह पर चलते हुए राज्‍य में किसानों के कर्ज को माफ करें।

# हरियाणा में भी उठ रही मांगें…

वहीं भाजपा शासित हरियाणा में भी इंडियन नेशनल लोकदल समेत किसान संगठनों द्वारा कर्ज माफी को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया है। किसान संगठनों का कहना है कि यूपी की तरह हरियाणा में भी किसानाें के कर्ज माफ होने चाहिए। आपको बता दे कि वर्तमान समय में हरियाणा में करीब साढ़े 16 लाख किसान हैं। इनमें से करीब 15 लाख कर्ज के बोझ तले दबे अभी भी दबे हुए हैं।

# अब पंजाब भी पीछे नहीं है…

पंजाब में भी यूपी सरकार के इस बड़े फैसले की गूंज सुनाई दे रही है। वहीँ शिरोमणि अकाली दल ने यूपी सरकार के इस कदम का स्‍वागत करते हुए पंजाब की केप्‍टन सरकार से भी इस तरह के कदम उठाने की मांग कर डाली है। पार्टी के सचिव और प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता पूरी की और इस फैसले की तारीफ की जानी चाहिए।

# यूपी में किसानों का लगभग 36,359 करोड़ रुपये का कर्ज माफ

गौरतलब है कि यूपी सरकार के मुखिया ने पहली केबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की थी। यूपी में कुल दो करोड़ 30 लाख किसान हैं, जिनमें दो करोड़ 15 लाख लघु और सीमांत किसान हैं। सरकार के फैसले के मुताबिक प्रदेश के दो करोड़ से अधिक लघु और सीमांत किसानों को फायदा देते हुए उनका एक लाख रुपये तक का कर्जा माफ कर दिया गया है। इस तरह से राज्‍य के किसानों का करीब 36,359 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया गया है। यूपी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के राजकोष पर करीब 36,359 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग