Eros Times: नौएडा विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण आपके द्वार कार्यक्रम के अन्र्तगत बी-ं32, सैक्टर-ं67, नौएडा में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में नौएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबन्धक आर0पी0सिंह वरि0 प्रबन्धक (सिविल) रमेश चन्द्र जी, वरि0 प्रबन्धक(जल) संजय पराशर वरि0 प्रबन्धक (वि./यां.) अजय सक्सेना उपस्थित थे । नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने उपस्थित अधिकारीगण को अवगत कराया कि सैक्टर-ं67 में सड़कों के दोनो ओर माल वाहक वाहन खडें रहते है जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है , कई स्थानों में स्ट्रीट लाईट नही जलती है । सड़कों के किनारे रेहड़ी, ठेली, पटरी बाजार आदि वालों द्वारा अतिक्रमण किया गया है । एन0ई0ए0 अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सैक्टर-ं67 में पेय जल की गुणवत्ता बहुत अच्छी है तथा पानी भी नियमित समय पर आ रहा है तथा नालियों की निकासी भी अच्छी है जिससे सैक्टर-ं67 के उद्यमी संतुष्ट है इसके लिए प्राधिकरण के अधिकारीगण बधाई के पात्र है ।उपरोक्त समस्याओं के सुनने के पश्चात् उप महाप्रबन्धक आर0पी0 सिंह एंव उपस्थित अधिकारीगण द्वारा अवगत कराया कि शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने हेतु ड्राईव चलाई जाएगी तथा सैक्टर-ं67 में नई स्ट्रीट लगाई गई है जोकि 1-ं2 में चालू हो जायेगीं । उद्यमियों की जो भी समस्या हो उससे हमें अवगत करा दें ताकि समय समय समस्या का निस्तारण किया जा सके ।एन0ई0ए0 अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने प्राधिकरण के उप महाप्रबन्धक आर0पी0सिंह , वरि0 प्रबन्धक (सिविल) रमेश चन्द्र वरि0 प्रबन्धक(जल) संजय पराशर, वरि0 प्रबन्धक (वि./यां.) अजय सक्सेना जीको उद्यमियों के मध्य आकर समस्याओ को सुनने हेतु आने पर धन्यवाद दिया तथा आशा व्यक्त कि इसी तरह प्राधिकरण आपके द्वार कार्यक्रम के अन्र्तगत अन्य औद्यौगिक सैक्टरों में भी उद्यमियो की समस्याएं सुनी जायेगी ।बैठक में एन.ई.ए. अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, उपाध्यक्ष मौ0 इरशाद के साथ-ंसाथ संदीप विरमानी, अनिल चैघरी, सुभाष सिंधल, अमित अग्रवाल सहित सैक्टर-ं67 के भारी संख्या में उद्यमी मौजूद थे ।






