Eros Times: नोएडा। सेक्टर 34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर देव दीपावली बहुत ही धूमधाम से मनाई गयी। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में स्थित कुंड में गंगाजल मिश्रित जल की व्यवस्था की गई जिससे श्रद्धालु हिंदुओं के प्रमुख त्योहार देव दीपावली को मना सके इस कार्य में जगन्नाथ सेवा संघ सेक्टर 34 का भी पूर्ण सहयोग रहा

इस उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा आरती एवं पूजा अर्चना करते हुए कुंड में दीपदान किया गया शंख ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा भीम सिंह राऊत संजय आचार्य राज पाड़ी शिवाशंकर सुरेंद्र यादव अजय रस्तोगी शैलेंद्र कुमार सुमित गौतम देवब्रत ज्योत्सना आचार्य शशि श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






