नोएडा:EROS TIMES: श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा व श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकरता राजन कुमार श्रीवास्तव ने सर्फाबाद , नोएडा स्थित झुग्गियों में लगी आग से बेघर हुए लोगों की मदद की ।
उन्होंने आग में अपना सब कुछ गवा चुके लोगों को सुबह के समय चाय व नाश्ता कराया, एक समय का भोजन वितरित किया व रात के समय शेल्टर की व्यवस्थता की।
भोजन में सब्जी, चावल,दाल, पूरी, इत्यादि थी।
इस आग की वजह से करीबन 200 झुग्गियां जल गई व 550 के करीब लोग प्रभावित हुए जिनको खाना वितरित किया गया व कहा गया कि और भी जो कुछ हम मदद दे पाएंगे वह की जाएगी।
उन्होंने ये भी कहा कि रविवार तक जो भी जरूरत का साजो सामान हम इकट्टा कर पाए वह रविवार को वितरित किया जाएगा।
रात के समय ठिठुरते लोगों के लिए सोने का प्रबंध किया गया।
उन्होंने लोगो से आह्वाहन किया कि जो लोग इनकी मदद करना चाहते है वह मदद को आगे आए ताकि इन जरूरत मंदो को दोबारा से स्थापित किया जा सके।
उपस्थित लोगों में ओम विश्रांति अध्यक्ष ज्योति सक्सेना, अतुल नागपाल, अंजनी कुमार, संजीव माथुर व डॉक्टर एस चौधरी व संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने भी दिलो जान से वितरण में सहयोग दिया।






