दिल्ली के संगम विहार-देवली को शानदार नए स्कूल की सौगात, सीएम ने किया उद्घाटन

संगम विहार-देवली के घनी आबादी वाले इलाके के बीचों-बीच बने इस स्कूल का यहां के बच्चों को काफी फायदा मिलेगा

स्कूल परिसर में लगी बाबा साहब की प्रतिमा यहां के बच्चों को हमेशा देश सेवा की प्रेरणा देती रहेगी

दिल्ली में सरकारी स्कूलों की हालत अब पहले जैसी नहीं है, हमने सारे स्कूलों का कायापलट कर दिया

हम अपने गरीबों के बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देंगे, यह मेरी जिम्मेदारी है

ऐसा नहीं है कि सिर्फ अमीरों के बच्चे ही बुद्धिमान होते हैं, गरीबों के बच्चे भी बुद्धिमान होते हैं

अभी तक गरीबों के बच्चों का मौका नहीं मिलता था, लेकिन अब इन्हें भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा

हम इस स्कूल का नाम बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के नाम पर रखेगे

Eros Times: केजरीवाल सरकार ने संगम विहार-देवली में भी शानदार स्कूल बना दिया है, अब यहां के बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिलेगी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आई शिक्षा क्रांति की बदौलत दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है भूतल समेत चार मंजिला बने स्कूल में 62 क्लासरूम, 4 लैब, 2 लाइब्रेरी, लिफ्ट समेत सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद मार्निंग शिफ्ट में गर्ल्स और इवनिंग में ब्वॉयज की क्लासेज चलेंगी, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रेम के साथ वोकेशनल विषयों की होगी पढ़ाई दिल्ली के संगम विहार और देवली इलाके के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। मौका था, सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस शानदार और नए स्कूल के शुरूआत की। बतौर मुख्य अतिथि सीएम श्री अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले स्कूल परिसर में स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर दीप प्रज्वलित नए स्कूल का उद्घाटन किए। भूतल समेत चार मंजिला बने स्कूल में 62 क्लासरूम, 4 लैब, 2 लाइब्रेरी और लिफ्ट समेत सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां दो शिफ्टों में क्लासेज चलेंगी। मार्निंग शिफ्ट में छात्राएं और इवनिंग में छात्र साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रेम के साथ वोकेशनल विषयों की पढ़ाई कर पाएंगे। 

नए स्कूल का उ्घाटन कर सीएम  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्कूल संगम विहार और देवली के घनी आबादी वाले इलाक़े के बीचों-बीच स्थित है, जहां काफी बच्चों को इस स्कूल का फायदा मिलेगा। स्कूल प्रांगण में लगी बाबा साहब डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा यहां के बच्चों को हमेशा देश सेवा की प्रेरणा देती रहेगी। इस दौरान शिक्षा मंत्री आतिशी, स्थानीय विधायक प्रकाश जारवाल और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

स्कूल का उद्घाटन करने में मुझे सबसे ज्यादा खुशी होती है

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार बहुत सारे काम कर रही है। मैं रोज दिल्ली में कहीं न कहीं उद्घाटन करने जाता हूं। दिल्ली में कहीं सड़कें तो कहीं फ्लाईओवर बन रहे हैं, तो कहीं बिजली-पानी पर काम हो रहा है। लेकिन जब मैं किसी स्कूल का उद्घाटन करने जाता हूं तो सबसे ज्यादा खुशी होती है। मैं हर महीने दो-तीन स्कूलों का उद्घाटन करने जाता हूं। देवली में बना यह स्कूल जितना शानदार है, उतने ही शानदार स्कूल पूरी दिल्ली में बनाए जा रहे हैं। स्कूलों के उद्घाटन के दौरान मुझे बच्चों के चेहरे पर जो खुशी दिखाई देती है, वो खुशी और किसी काम में नहीं दिखाई देती है। 

पहले सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हालत था

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम में से बहुत सारे लोग बहुत गरीब परिवार से आते हैं। हर व्यक्ति सारा दिन मेहनत कर रहा है। लेकिन कई घर ऐसे हैं, जिनको घर का गुजारा चलाना मुश्किल है। बच्चों के माता-पिता दोनों काम कर रहे होते हैं। उनकी कमाई मिलाकर भी घर का खर्चा नहीं चलता है। छोटे-छोटे प्राइवेट स्कूल वालों ने भी अपनी फीस इतनी ज्यादा बढ़ा दी है कि एक आम आदमी अब अपने बच्चों को पढ़ाने में समर्थ नहीं है। पहले लोग मजबूरी में अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजा करते थे। तब सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क था। स्कूल की दीवारें टूटी पडी थी, छत टपकती थी, बच्चे टाट पर बैठा करते थे। स्कूल में पढ़ाई नहीं होती थी और बच्चे फेल हो जाते थे।

दिल्ली में जो काम 75 साल में नहीं हुआ, वो काम 8 साल में ही हो गया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजनीति में आने से पहले मैं एक एनजीओ के जरिए झुग्गियों में काम किया करता था। हम देखते थे कि उस समय सरकारी स्कूलों की बहुत बुरी हालत होती थी। माता-पिता साल-दो अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजते थे और फिर नाम कटवा कर काम पर लगा देते थे। लेकिन अब सरकारी स्कूलों की पहले जैसी हालत नहीं है। हमें दिल्ली में काम करते हुए 7-8 साल ही हुए हैं, जो काम पिछले 75 साल में नहीं हुआ, वो काम 8 साल में ही हो गया। पूरी दिल्ली में सरकारी स्कूलों का कायापलट हो रहा है। 

मैं जैसी शिक्षा अपने बच्चों को देता हूं, उससे अच्छी शिक्षा आपके बच्चों को दिलाउंगा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम अपने गरीबों के बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देंगे। यह मेरी जिम्मेदारी है। आपके बच्चे मेरे बच्चे हैं। मेरा एक बेटा और एक बेटी है। मैं अपने बच्चों से आपके बच्चों को अलग नहीं मानता हूं। मैं जैसी शिक्षा अपने बच्चों को देता हूं, उससे अच्छी शिक्षा आपके बच्चों को दिलाउंगा। आपके बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाएंगे। यहां से कई बच्चों ने नीट की परीक्षा पास की है। अब सरकारी स्कूलों के कई बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बन रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रतिभा पैसे की मोहताज नहीं होती है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ अमीरों के बच्चे ही बुद्धिमान होते हैं, गरीबों के बच्चे भी बुद्धिमान होते हैं। अभी तक गरीबों के बच्चों का मौका नहीं मिलता था। हमने आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बना दिए। अब आपके बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। एक दिन यही बच्चे अपने मां-बाप का भी नाम रौशन करेंगे और देश का भी नाम रौशन करेंगे।

पूरी दिल्ली को पता है कि हम कितनी मुसीबतों व तकलीफों के साथ सरकार चला रहे हैं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देवली इलाके में पानी का इंतजाम करा रहा हूं। मेरी विधायक से इस बारे में बात हुई है। यह पूरा इलाका मेरी नजर में हैं। यहां के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। संगम विहार और देवली में पानी की समस्या है। इस इलाके में पानी का इंतजाम करना मेरी जिम्मेदारी है। अभी सीवर लाइन डाली जा रही है। सड़कें बनाई जा रही है। पूरी दिल्ली की जनता को पता है कि हम कितनी मुसीबत और तकलीफों के साथ सरकार चला रहे हैं। पानी का भी इंतजाम कर देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

स्कूल परिसर में बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। स्कूल बिल्डिंग का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उनका सम्मान किया। सीएम ने कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का सम्मान केवल माला चढ़ाने से नहीं होगा। बाबा साहब कह गए थे कि अगर आप अपने परिवार, समाज और देश को आगे बढ़ाना चाहते हो तो अपने बच्चों को पढ़ाना पड़ेगा। बाबा साहब भी बहुत गरीबी में जीवन यापन किए थे। फिर भी उन्होंने लंदन के आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की। उन्होंने पढ़ाई की, इसीलिए आगे बढ़े। इसलिए सभी लोग अपने बच्चों को पढ़ाएं। इस स्कूल का नाम भी बाबा साहब के नाम से होना चाहिए। हम इसका नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर रखेंगे। 

इलाके के लोग स्कूल को अंदर जाकर जरूर देंखे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने पूरा स्कूल घूम कर देखा, बहुत ही शानदार बना है। जिन लोगों ने अभी स्कूल नहीं देखा है, वे लोग भी स्कूल को अंदर जाकर देंखे। स्कूल में सारी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। क्लारूम, लैब बहुत ही शानदार बने हैं। मैं समझता हूं कि देवली विधानसभा क्षेत्र के अंदर जितने भी छोटे-बड़े प्राइवेट स्कूल होंगे, उन सब में सबसे शानदार यह स्कूल बना है। आने वाले दिनों में यह स्कूल सारे स्कूलों को पीछे छोड़ देगा। 

पहले पैरेंट्स को लगता था कि अगर बच्चे को प्राइवेट स्कूल में नहीं भेजा तो उनको अच्छा भविष्य नहीं मिलेगा

इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि संगम विहार और देवली जैसे इलकों में लोगों का मानना था कि उन्हें पैसे के अभाव में अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजना पड़ता था। 2014 के पहले जो सरकारें सत्ता में थीं, उनकी लापरवाही के कारण सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की भारी कमी थी, जिसके कारण बच्चों को बैठने के लिए बेंच तक नहीं होती थी। पीने के लिए पानी नहीं होता था और पढ़ने के लिए बोर्ड नहीं होते थे। ऐसे में बहुत से ऐसे पेरेंट्स थे, जो अपनी जरुरतों को मार कर बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भेजते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि अगर बच्चे को प्राइवेट स्कूल नहीं भेजा तो उनको अच्छा भविष्य नहीं मिलेगा। 

अरविंद केजरीवाल का सपना है कि देश के हर तबके के बच्चे को बराबरी का अवसर मिलना चाहिए

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि यह संगम विहार और पूरी दिल्ली की खुशकिस्मती है कि 2015 में दिल्ली को अरविंद केजरीवाल जैसा मुख्यमंत्री मिला, जिनको दिल्ली के बच्चों की उनके माता-पिता से ज्यादा चिंता थी। अरविंद केजरीवाल का एक ही सपना है कि इस देश के हर तबके के बच्चे को बराबरी का अवसर मिलना चाहिए। जब एक बच्चा गरीब परिवार में पैदा होता है तो उसकी मजबूरी नहीं होनी चाहिए कि वो किसी दुकान पर बैठे या किसी और के घर में काम करे। पिछले 8 साल में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के स्कूलों में जो शिक्षाक्रांति आई है, आज उसी का नतीजा है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसी शिक्षा क्रांति का नतीजा है कि पिछले 7 साल से दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे प्राइवेट स्कूल से बेहतर आ रहे हैं। आज दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं को पास कर देश के बड़े-बड़े संस्थानों में एडमिशन ले रहे है।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के शिक्षाक्रांति का ही परिणाम है कि 3 साल में चार लाख से ज्यादा बच्चों ने प्राइवेट स्कूल छोड़कर दिल्ली सरकार के स्कूलों में दाखिला लिया हैं। मुझे खुशी है कि संगम विहार जैसे घनी आबादी वाले इलाके में भी सीएम अरविंद केजरीवाल ने शानदार स्कूल बना दिया है, जिससे यहां के हज़ारों बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिल सकेगी।

स्कूल में लिफ्ट समेत सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद

भूतल समेत चार मंजिला स्कूल बिल्डिंग का निर्माण ग्राम समाज की खाली भूमि पर किया गया है। वर्ष 2012 में ग्रामसभा ने स्कूल निर्माण के उद्देश्य से दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को करीब 8494.59 वर्ग मीटर भूमि दी थी। उसी दौरान शिक्षा विभाग ने खाली भूमि की चहारदीवारी कर दी थी। दिल्ली सरकार ने स्कूल बिल्डिंग का निर्माण कार्य 2019 में शुरू किया और जुलाई 2023 में इसे पूरा कर लिया। कुल एरिया 8494 59 वर्ग मीटर में से 5957.48 वर्ग मीटर भूमि पर स्कूल की नई बिल्डिंग बनी है। बिल्डिंग तीन ब्लॉक में बंटी है। इसमें 62 क्लासरूम हैं। इसके अलावा, 4 लैब, 2 लाइब्रेरी, ऑफिस व स्टाफ रूम, गतिविधि रूम हैं। बच्चों की सुविधा का ख्याल रखते हुए तीनों ब्लॉक लिफ्ट से लैश है और अन्य सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं, तकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

इसी महीने से स्कूल में दो शिफ्टों में संचालित होगी कक्षाएं

इसी अगस्त माह से यह स्कूल दो शिफ्टों में संचालित होगा। मॉर्निग शिफ्ट में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल संचालित होगा। जबकि इवनिंग शिफ्ट में बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलेगा। स्कूल में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रेम समेत वोकेशनल विषयों की पढ़ाई होगी। संगम विहार और देवली क्षेत्र घनी आबादी वाला है। संगम विहार और देवली में पहले से ही चार सरकारी स्कूल चल रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक डबल शिफ्ट में चल रहे हैं और 22,000 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक है। इन स्कूलों में औसत छात्र-कक्षा अनुपात (एससीआर) लगभग 75 है और जगह की कमी के कारण कक्षाएं रोटेशन के आधार पर आयोजित की जाती हैं। अब इस नई स्कूल बिल्डिंग के शुरू हो जाने से इलाके के 6 हजार से अधिक बच्चों को काफी फायदा होगा। इन बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं, बेहतर बुनियादी ढांचा और शिक्षा का अनुकूल माहौल मिलेगा।

संगम विहार के बच्चों को अब तुगलकाबाद एक्टेंशन नहीं जाना पडेगा

इस नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जे ब्लॉक, संगम विहार (जोन 29) के पास स्थित सरकारी माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को भी लाभ होगा। पहले, इन छात्रों को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए 3-4 किलोमीटर दूर तुगलकाबाद एक्सटेंशन जाना पड़ता था। इस नए स्कूल के शुरू होने से इन बच्चों के पास एक दूसरा विकल्प भी होगा। इससे छात्रों के घर से स्कूल की दूरी भी कम हो जाएगी और सभी को उच्च शिक्षा प्राप्त करना और अधिक सुगम हो जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग