श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों के साथ एक जरूरी बैठक की।
श्रम मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ कल्याणकारी योजनाओं और श्रम कानूनों की समीक्षा की।
दिल्ली सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार के लिए ‘लेबर सभा’ का आयोजन किया जाएगा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार मजदूरों की बेहतरी के लिए मिशन मोड में काम कर रही है
EROS TIMES: दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने दिल्ली सचिवालय में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग आयोजित की। यह मीटिंग दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण श्रम कानूनों और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा पर केंद्रित थी।
श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार मजदूरों की बेहतरी के लिए मिशन मोड में काम कर रही है
इसके अलावा श्रम मंत्री ने अधिकारियों को श्रमिकों की सुरक्षा स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए श्रम कानूनों को कारगर बनाने के निर्देश दिए।
कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार के लिए ‘लेबर सभा’ का आयोजन
श्रमिकों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार करने के लिए श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली सरकार द्वारा मजदूरों के लिए शुरू की गई योजनाओं को व्यापक बनाने के लिए पूरी दिल्ली में ‘लेबर सभा’ का आयोजन किया जाएगा।






