दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण में आए सुधार के मद्देनजर ऑड-ईवन को किया स्थगित

दिपावली के बाद प्रदूषण के स्तर की समीक्षा की जाएगा और आगे का निर्णय लिया जाएगा

दिल्ली बॉर्डर के एंट्री पॉइंट्स पर गहन मॉनिटरिंग के लिए दिल्ली के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर और दिल्ली पुलिस को निर्देश जारी

दिल्ली में प्रतिबंधित वाहनों को ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस के शुरूआती प्वाइंट से ही वापस करने के लिए यूपी-हरियाणा के परिवहन मंत्री को पत्र लिखा हूं

दिल्ली वासियों से अपील, दिपावली पटाखों के साथ नहीं, दिए जला कर मनाएं और वायु प्रदूषण को कम करने में अपना योगदान दें

Eros Times: दिल्ली के अंदर बारिश के बाद वायु प्रदूषण में आई भारी गिरावट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन व्यवस्था को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले सरकार ने दीपावली के अगले दिन (13-20 नवंबर) से एक सप्ताह के लिए दिल्ली में ऑड-ईवन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया था और इसकी तैयारियां भी जोरों पर चल रही थी। इस संबंध में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि बारिश के बाद मौसम में जो बदलाव हुआ है, उससे वायु प्रदूषण में काफी सुधार देखा जा रहा है। अब दीपावली के बाद सरकार प्रदूषण की समीक्षा करेगी और उसके बाद आगे के निर्णय लिए जाएंगे।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि बीती रात से मौसम में जो परिवर्तन हुआ है, उसके बाद दिल्ली के अंदर वायु प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार देखा जा रहा है। अब दिल्ली में एक्यूआई का स्तर करीब 300 तक पहुंच गया है। अभी एक्यूआई में और सुधार होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि 13 नवंबर से 20 नवम्बर के बीच जो ऑड-ईवन लागू करने का निर्णय लिया था, उसे फिलहाल के लिए स्थगित किया जा रहा है। 

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण को लेकर सुनवाई हुई। दिल्ली सरकार ने कई बिदुंओ पर अपने पक्ष रखे हैं। सरकार कोर्ट के निर्णय की समीक्षा के बाद आगे के कदम उठाएगी। दिल्ली में अभी ग्रेप-4 लागू है और इसके तहत दिल्ली में आवश्यक वस्तुओं और एवं सेवाओं को छोड़कर ट्रकों और डीज़ल बसों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। हमें ये शिकायतें मिल रही थीं कि पड़ोसी राज्यों से बैन के बावजूद डीज़ल ट्रकों एवं बसों की एंट्री लगातार हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि मंत्रीमंडल के हमारे कई सहयोगी ने दिल्ली के अलग-2 बार्डर पर जाकर इसका निरीक्षण किया। हमने पाया कि सिंघु बार्डर, बहादुरगढ़ बार्डर, शाहदरा बार्डर, गाजियाबाद बार्डर और  गुरुग्राम बार्डर पर तो वाहनों की एंट्री को मानिटर किया जा रहा है और जिन वाहनों की एंट्री बैन है उन्हें वापस भी किया जा रहा था, लेकिन उत्तर प्रदेश और हरियाणा से एंट्री के बहुत छोटे-छोटे प्वांइट हैं, वहां एंट्री की मानिटरिंग उतनी अच्छी तरह से नहीं हो रहीं थी। इसलिए मैं दिल्ली के ट्रांसपोर्ट कमीश्नर और दिल्ली पुलिस को आज निर्देश जारी किया कि इन छोटे-छोटे एंट्री प्वाइंट पर भी वाहनों की चेंकिग सही ढंग से की जाए। 

मंत्री गोपाल राय ने आगे कहा कि सिंघु बॉर्डर पर मैने पाया कि जिन वाहनों को लौटाया जा रहा था उससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है। मैने वहां के लोगो और अधिकारियों से बात की और यह निष्कर्ष निकला कि इन वाहनों को अगर ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल पर प्रारम्भ से ही डायवर्ट कर दिया जाए तो जाम की स्थिति नहीं बनेगी। इसलिए मैंने उत्तरप्रदेश और हरियाणा के परिवहन मंत्रियों को आज पत्र लिखा है कि वे अतिरिक्त टीम लगाएं जो इन वाहनों को प्रारम्भ बिंदु से ही इस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल पर मोड़ दें। 

मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली वासियों से अपील किया कि आज जो प्रदूषण का स्तर कम हुआ है, उसे कायम रखने में अपना योगदान दें। दिपावली पटाखों के साथ नहीं, बल्कि दिए जला कर मनाएं।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग