नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन के जन्म दिन पर आज गोल मार्किट ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से मनाया गया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लाक अध्यक्ष श्री सुखाराम प्रधान ने बस्ती में रहने वाले गरीब लोगों को कम्बल बांट। बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने श्री अजय माकन की दीर्घायु की कामना की और शुभकामनाऐं दी।






