Eros Times: नई दिल्ली स्थित हिन्दू महासभा भवन में मणिपुर मैतेई हिन्दू समुदाय का प्रतिनिधिमंडल अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा से मिला और उन्हें अपना मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मणिपुर के मैतेई हिन्दू समुदाय के लोगों की सुरक्षा की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित महिलाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बाँधा
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी ने मैतेई हिन्दू समुदाय के सदस्यों को आश्वासन दिया है कि अखिल भारत हिन्दू महासभा आपके समुदाय के लोगों की सुरक्षा, खुशहाली एवं अखंड मणिपुर की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर आप लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे।






