एसोसिएशन ऑफ कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधिमंडल ने किया एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा

Eros Times: अकादमिक सहयोग को मजबूत करने और शोध व नवाचार के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओ पर विचार करने के लिए आज एसोसिएशन ऑफ काॅमनवेल्थ यूनिवर्सिटीज (एसीयू) के प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन ऑफ काॅमनवेल्थ यूनिवर्सिटीज की सीईओ और महासचिव डा जोआना न्यूमैन, एसीयू के एशिया पैसफिक के रिजनल डायरेक्टर (मेंबरशिप) आदित्य मलकानी और सीईओ कार्यालय की एक्जीक्यूटिव सुश्री मार्ता गजेउस्का शामिल थी। एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और एमिटी लाॅ स्कूल के चेयरमैन डा डी के बंद्योपाध्याय ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। एसोसिएशन ऑफ काॅमनवेल्थ यूनिवर्सिटीज की सीईओ और महासचिव डा जोआना न्यूमैन ने हम एसोसिएशन ऑफ काॅमनवेल्थ यूनिवर्सिटीज के सदस्य विश्वविद्यालयों के मध्य की क्षमता को और अधिक विकसित करना चाहते है और यह आपसी सहयोग के द्वारा संभव है।

डा न्यूमैन ने कहा कि 5महाद्वीप के 56 विकासशील और विकसित देशों में एसीयू, उच्च शिक्षा के लिए एकमात्र प्रतिनिधि आवाज है। एसीयू, सात क्षेत्रीय समितियों द्वारा सलाहित और वैश्विक स्तर पर स्थित टीम द्वारा संचालित एक परिषद द्वारा संचालित एक अंर्तराष्ट्रीय संगठन है जिसका एक मात्र उददेश्य उच्च शिक्षा प्रणाणी को मजबूती प्रदान करना है। उन्होने एसीयू ग्राटंस एवं फेलोशिप के बारे में बताते हुए कहा कि हम अंर्तराष्ट्रीय मोबिलिटी और सदस्यों के मध्य सहयोग का विकसित करने के लिए अनुदान व छात्रवृत्ति देते है जिसमें एसीयू फेलोशिप, प्रारंभिक कैरियर अनुदान और विद्यालयी अनुदान के अंर्तगत समर स्कूल आदि प्रदान करते है। एमिटी विश्वविद्यालय भी एसीयू का सक्रिय सदस्य है और हम अन्य सहयोग की संभावनाओं पर विचार कर रहे है। एसीयू के एशिया पैसफिक के रिजनल डायरेक्टर (मेंबरशिप)आदित्य मलकानी ने एसीयू मेज़र्स के बारे में बताते हुए कहा कि एसीय मेज़र्स का उददेश्य विश्व भर में अनुसंधान क्षमता को मजबूत करना और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में हमारे सदस्यों के महत्वपूर्ण कार्यो का समर्थन करना है।

एसीयू मेज़र्स सदस्यों को गोपनीय, गैर प्रतिस्पर्धी और गैर रैकिंग तरीके से प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों में अपने विश्वविद्यालय के प्रदर्शन को बेंचमार्क स्थापित करने की अनुमती देता है। यह बेहतरीन अभ्यासों को सीखने का अवसर प्रदान करता है जो आत्मविकास का उपकरण भी है। एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में संस्थानों के मध्य आपसी सहयोग बेहद आवश्यक है जिससे छात्रों को वैश्विक अनवारण, अनुसंधान का व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त होता है। एमिटी और एसीयू की रिश्ते काफी मजबूत व पुराने है और हम एसीयू के अन्य विश्वविद्यालय सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने के इच्छुक है। डा शुक्ला ने एमिटी विश्वविद्यालय के स्टडी अब्राड प्रोग्राम,थी कांटीनेंटल प्रोग्राम के बारे जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हाॅस्पीटैलिटी एंड टूरिस्म के डीन डा एम सजनानी और एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन डा संजीव बंसल भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग