सराय कॉलोनी की समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल सीईओ प्रवीण मिश्र से मिला

दिल्ली:EROS TIMES:   सराय कॉलोनी सेक्टर 100 की पुरानी आबादी की समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल एसीईओ प्रवीण मिश्र से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को भूमि संबंधी दस्तावेज सौंपे।
सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने रोड निकालने के बदले में शिफ्टिंग में दूसरी जमीन देने की मांग की, साथ ही पांच एक की कमेटी के तहत समस्या के समाधान की बात कही।
वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्राधिकरण की दोषपूर्ण नीति के कारण आज किसान अपने ही मकानों को बचाने के लिए बेहद परेशान है। राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 2002 में आबादी दर्ज होने के बावजूद भी किसान के लिए हर पल दहशत भरा रहता है कि कब आकर प्राधिकरण हमारे आशियाने को उजाड़ दे। गरीब किसान हैं जिनके परिवार में सत्ताईस लोग हैं और रहने के लिए थोड़ी सी जमीन है जो कि पुरानी आबादी है।
एसीईओ प्रवीण मिश्र ने सारी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक सोच के साथ समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्य कार्यपालक अधिकारी से वार्ता कर समस्या के समाधान के लिए दो दिन का वक्त मांगा ।
बुधवार को भी सराय कॉलोनी में धरना जारी रहा । लोगों ने कहा कि समस्या का जबतक स्थाई समाधान नहीं हो जाता है तब तक धरना जारी रहेगा। वार्ता के दौरान ओएसडी संतोष उपाध्याय, तहसीलदार विनीत मिश्र, बीर सिंह मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता सुखवीर पहलवान, बेगराज गुर्जर, पंडित हरि किशन शर्मा, बबलू चौहान, राजेन्द्र यादव,अर्जुन प्रजापति, ऊदल यादव, सोनू यादव,एडवोकेट महेंद्र यादव, बालकिशन शर्मा, ललित शर्मा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बिलासपुर (गौतम बुद्ध नगर)। वैश्विक स्तर पर चर्चा में आई Jeffrey Epstein से जुड़ी कथित एपस्टीन फाइल्स को लेकर शनिवार को कस्बा बिलासपुर में जिला महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग