Eros Times : नोएडा बिग | राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक बार फिर मौत की लिफ्ट चली पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 125 का जहां पर रिवर साइड टावर में आठवीं फ्लोर से अचानक लिफ्ट टूट कर गिर गई इस पूरी घटना में लिफ्ट में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल है जिनको एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां पर इन घायलों के हालत गंभीर बताई जा रही है
पूरा हादसा उसे वक्त हुआ जब आईटी कंपनी में काम करने वाले लोग 8वे फ्लोर से नीचे आ रहे थे तभी अचानक लिफ्ट टूट कर गिर गई और लिफ्ट टूट कर सीधा बेसमेंट में जा गिरी |
इस पूरी घटना में लिफ्ट में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में लिफ्ट तोड़कर उन सभी लोगों को बाहर निकाला गया तस्वीरे देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये पूरी घटना कितनी भयावह रही होगी आप देख सकते है लिफ्ट पूरी तरह से छतीग्रस्त है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नोएडा पुलिस के आला अफसर भी कंपनी पर पहुंच गए
फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है और कंपनी के मैनेजमेंट से लगातार पुलिस का आलाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं






