नोएडा डीडीआरडब्लूए फेडरेशन की टीम द्वारा निठारी कांड केस को सुप्रीम कोर्ट में लड़ने हेतु निठारी जाकर पीड़ित परिवार झब्बू, रामकृष्ण और जमुना प्रसाद के परिवारजन से मिले और वकालत नामे के पेपर साइन करवाएं।
Eros Times: डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एन.पी. सिंह ने बताया कि जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में डीडीआरडब्ल्यूए द्वारा याचिका दायर की जाएगी। इस पूरी पैरवी का खर्च डीडीआरडब्ल्यूए जन सहयोग से करेगी। उन्होंने बताया कि निठारी कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सेक्टर 41 में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता अनिता पांडेय इस केस को सुप्रीम कोर्ट में लड़ेगी। संजीव कुमार ने कहा कि निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोहली को नोएडा शहर में नहीं आने दिया जाएगा। पीड़ित परिवार से मिलने के उपरांत उनका दुख देखकर डीडीआरडब्लूए टीम द्वारा यह फैसला लिया गया है।
इस मौके पर डीडीआरडब्लूए फेडरेशन टीम की ओर से अध्यक्ष एन. पी. सिंह, उपाध्यक्ष अनिल खन्ना और अनिल सिंह, एडवोकेट अनीता पांडे इत्यादि उपस्थित रहे।






