आईएमएस में हुआ डांडिया फेस्ट का आयोजन

Eros Times: नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में डांडिया फेस्ट का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने परंपरागत परिधान में सजकर गरबा खेला। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा मकसद छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति से भी जोड़े रखना है। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम आपसी भाईचारा बढ़ाने, बुराईयों को दूर कर एकता की मिसाल कायम करने, छात्रों के बीच शांति, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सौहार्द के लिए आयोजन किया गया। वहीं गीत-संगीत से भरपूर डांडिया उत्सव की शुरुआत डॉ.सूरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में आईएमएस के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान गीत, संगीत और नृत्य से सबका मन मोहा। फिल्मी धुन और गीत से सजी डांडिया फेस्ट में आयुष, वंशिका, मृदुल, लक्ष्य, यशिका, काजल, महक, दिव्या, अनन्या एवं कनिष्का ने अपनी मंत्रमुग्ध अदाओं से तालियां बटोरी। वहीं रिना ने आईएमएस थिएटर क्लब के सदस्यों के साथ देवी नौ रूपों की महिमा को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अंजली और अंशिका ने भी अपने मनमोहक अदाओं से दर्शकों का दिल जीता।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग