Eros Times: नोएडा सेक्टर 38 ए स्थित जीआईपी मॉल में गांधी जयंती के उपलक्ष में चल रहे गांधी उत्सव के अंतर्गत गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत के कई प्रदेशों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए, कार्यक्रम का आरंभ गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके हुआ।

बताते चलें कि मॉल में गंधींजी की 10 फिट ऊंची प्रतिमा और 8 फीट लंबा चर्खा लगाया गया है, साथ ही एक प्रदर्शनी द्वारा गांधी जी के महत्पूर्ण आंदोलनों का जिक्र किया गया है जिससे नई पीढ़ी को गांधी जी द्वारा किए गए कार्यों उनके त्याग और स्वतंत्रा की लड़ाई में उनके योगदान से अवगत कराया जा सके lविभिन्न संस्थाओं के लगभग 40 बच्चों ने जिसमे थायगराज इंस्टीट्यूट और सामाजिक संस्था सक्षम के बच्चे भी शामिल हैं मनमोहक प्रस्तुति दी। रंग बिरंगी पोशाकों में सभी कलाकारों ने अपनी शानदार कला प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्र मुड़ कर दिया। अंत में सभी बच्चों को प्रशस्ती पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।






