सरस मेले में सातवें दिन खरीददारों की उमड़ी भीड़

गोवा, कर्नाटक, केरल और लद्दाख के उत्पाद बने लोगों की पसंद
सरस मेले में देशभर के हस्तशिल्पीयों के उत्पादों की धूम, बढ़ी रौनक
हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद बन रहे सरस मेले की शान
गुजरात के डांडिया गरबा लोकनृत्य ने बांधा समां सरस मेले में गुजरात के कलाकारों ने डांडिया के माध्यम से बिखेरा जलवा

EROS TIMES: नोएडा। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित सरस आजीविका मेले में छठे दिन खासी चहल-पहल रही। लोगों ने यहां जमकर खरीददारी की। सेक्टर-33 ए स्तिथ नोएडा हाट में इस बार तीसरे मेले का आयोजन किया जा रहा है।

गुरुवार को यहां गोवा की येसु बनौलिकर के दत्तागुरु समूह के फूड प्रोडक्ट्स, ज्योति गोडकिया के राष्ट्रोली समूह तथा समीक्षा के ओम साईं समूह के हैंडीक्राफ्ट उतपादों की लोगों ने जमकर खरीददारी की। वहीं कर्नाटक से चंद्रकला, शिलपी तथा प्रवीन बानू के समूह मारुति, लक्ष्मी तथा  शारदा के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद भी महिलाओं की पसंद बने।

इसके साथ्ा ही केरल से हीरा जोसे के हर्बल फूड   सुधर्मा देवदास के मसालों की अच्छी बिक्री हुई। जबकि पंजाब से जसप्रीत कौर गुरुनानक समूह की हल्दी तथा जसविंदर कोर के सेवा भलाई समूह हैंडीक्राफ्ट उत्पाद में कुचि आइटम लोगों को खासे पसंद आए।

इसके साथ ही हैंडलूम, साड़ी और ड्रेस मेटिरियल में विभिन्न राज्यों से हैं जो इस प्रकार हैं- टसर की साड़ियां, बाघ प्रिंट, गुजरात की पटोला साड़ियां, काथा की साड़ियां, राजस्थानी प्रिंट, चंदेरी साड़ियां। हिमाचल उत्तराखंड के ऊनी उत्पाद व हैंडलूम के विभिन्न उत्पाद,  झारखंड के पलाश उत्पाद व प्राकृतिक खाद्य सहित मेले में पूरे भारत की ग्रामीण संस्कृति के विविधता भरे उत्पाद उपलब्ध हैं।

ज्वैलरी और होम डेकोर के प्रोडक्ट्स के रूप में आंध्र प्रदेश की पर्ल ज्वैलरी, वूडन उत्पाद, आसाम का वाटर हायजिनिथ हैंड बैग और योगामैट, बिहार से लाहकी चूड़ी, मधुबनी पेंटिंग और सिक्की क्राफ्ट्स, छत्तीसगढ़ से बेलमेटल प्रोडक्ट्स, मडमिरर वर्क और डोरी वर्क गुजरात से, हरियाणा, का टेरा कोटा, झारखंड की ट्राइबल ज्वैलरी, कर्नाटक का चन्ननपटना खिलौना, सबाईग्रास प्रोडक्टस, पटचित्र आनपाल्मलीव ओडिशा, तेलंगाना से लेदर बैग, वाल हैंगिंग और लैंप सेड्स, उत्तर प्रदेश से होम डेकोर, और पश्चिम बंगाल से डोकरा क्राप्ट, सितल पट्टी और डायवर्सीफाइड प्रोडक्ट्स ये सभी रहेंगे। साथ ही प्राकृतिक खाद्य पदार्थ भी फूड स्टाल पर मौजूद होंगे। प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के रूप्ा में अदरक, चाय, दाल कॉफी, पापड़, एपल जैम और अचार आदि उपलब्ध रहेंगे। साथ ही मेले में बच्चों के मनोरंजन का भी पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग भरपूर आनंद उठा पाएंगे।
गुजरात के कलाकारों ने मंच पर बिखेरा जलवा
सरस मेले के छठे दिन यहां गुजरात के कलाकारों ने मशहूर डांडिया गरबा की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। इसके साथ ही अन्य सांस्कृतिक आयोजनों ने भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले के सातवें दिन शुक्रवार को यहां मध्य प्रदेश के कलाकार मंच की शोभा बढ़ाएंगे। इस दौरान यहां मध्य प्रदेश के फेमस संथल ट्राइब्स डांस का प्रस्तुति दी जाएगी।
सरस मेले में डिजाइनिंग एंड पैकेजिंग विषय पर आयोजित की कार्यशाला
नोएडा हाट स्िथत सरस आजीविका मेले में छठे दिन एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान द्वारा आयोजित कार्यशाला में समूह की दीदियों को प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग एवं डिजाइनिंग से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर एनआईएफटी दिल्ली के शक्ित सागर कत्रे ने बताया कि किस तरह हम अपने प्रोडक्ट्स की बेहतर डिजाइनिंग तथा पैकेजिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग में डिजाइनिंग और पैकेजिंग का विशेष महत्व है। इसलिए हमें इन पर ध्यान देना है। हमें अपने  प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग को भी बेहतर बनाना है, ताकि खराददार उससे आकर्षित हों और आपके प्रोडक्ट्स की अच्छी सेल हो। इस अवसर पर यहां एनआईआरडीपीआर के असिस्टेंट डायरेक्टर चिरंजीलाल कटारिया तथा सुरेश प्रसाद सहित अन्या सहयोगी उपस्िथ रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग