ग्रेटर नोएडा सेवा इंटरनेशनल द्वारा सेक्टर-62 स्थित जैपी यूनिवर्सिटी में शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी लगाने में कई राज्यों से लोगों ने प्रतिभाग किया जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर बोध राज मेहता ने कहा कि कला और आर्टिजंस को समझना हम सब की जिम्मेदारी है। इस लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रदर्शनी में चैलेंजर्स ग्रुप का प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ अभियान आकर्षण का केंद्र बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम परांडे ने कहा कि आज युवाओं को सिर्फ अपने काम तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उनकी दुनियां बहुत ही व्यापक है। आज का युवा दुनियां को अपने दृष्टिकोण से समझना चाहता है। उनके अनुभव उनके लिए महत्वपूर्ण है। आज जब इस बड़ी संख्या में युवाओं को कला और कलाकारों के सामाजिक परिपेक्ष्य में बातचीत करते हुए देखना अच्छा लग रहा है।आज भारत दुनियां में जहां अपनी कार्मिक गतिविधियों के लिए जाना जा रहा है। वही अपने कला कौशल के लिए भी दुनियां को दिशा प्रदान कर रहा है।कार्यक्रम में एनएसएस की कोडिनेटर प्रो अलका शर्मा , चैलेंजर्स ग्रुप के प्रिंस शर्मा। सेवा इंटरनेशनल के प्रोग्राम डारेक्टर जिनेश लाल, भविष्य से विकास और कलाकारों की एक बड़ी टीम मोजूद रही






