‘‘झंडा लगाओ-सामने आओ अभियान’ शुरु करेगी कांग्रेस

अरविन्दर सिंह लवली ने दिल्ली सरकार से 2 अक्टूबर को खादी पर दी जाने 10 प्रतिशत छूट को दोबारा बहाल करने की मांग की।

Eros Times:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने घोषणा की है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी दिल्ली में बड़े पैमाने पर ‘‘झंडा लगाओ-सामने आओ अभियान’’ शुरु करेगी। अरविन्दर सिंह लवली आज चॉदनी चौक लोकसभा के अंतर्गत आने वाले दोनो जिलां चॉदनी चौक व आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ब्लाक अध्यक्षों की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘‘झंडा लगाओ – सामने आओ अभियान’’ की शुरुआत वो स्वयं अपने घर से करेंगे और उसी दिन दिल्ली के सभी पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक भी इस अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाऐंगे। बैठक का संचालन वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने किया।


सभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आमंत्रित सदस्य अल्का लांबा, पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह हरी शंकर गुप्ता, शादी राम और नीरज बसौया, चत्तर सिंह, मुदित अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार कोचर, जिला अध्यक्ष मनोज यादव और मिर्जा जावेद अली, पूर्व जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान, हरी किशन जिंदल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक, कमलकांत शर्मा, महमूद जिया, पूर्व पार्षद तरुण कुमार, कृष्ण मुरारी जाटव, अशोक जैन, रोशन लाल अहुजा मुख्य रुप से मौजूद थे।


लवली ने कहा कि कांग्रेस शासन में दिल्ली सरकार द्वारा हमेशा से 2 अक्टूबर पूज्य महात्मा गांधी की जयंती पर खादी पर दी जाने वाली 10 प्रतिशत छूट को खत्म करने की नीति की कड़ी आलोचना करते हुए मांग की कि दिल्ली सरकार तुरंत खादी पर 10 प्रतिशत छूट को बहाल करे। उन्होंने कहा कि इससे न केवल खादी के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि मध्यम वर्ग व गरीब वर्ग को लाभ भी पहुॅचेगा। ज्ञातव्य है कि 2016 तक यह छूट दी जा रही थी, जिसको अचानक बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 2015-16 के बाद दिल्ली सरकार ने खादी पर बजटीय प्रावधान को ही खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि खादी न केवल वस्त्र है बल्कि पूज्य बापू के विचारों का प्रचार प्रसार भी है और खादी से लोगों को रोजगार भी मिलता है। लवली ने कहा कि कांग्रेस शासन में खादी बनाने वाली संस्थाओं व लोगों को दिल्ली सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक छूट को अघोषित रुप से बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में बकायदा दिल्ली सचिवालय में खादी बोर्ड की यूनिट खोली गई, जिसमें खादी के प्रोडेक्ट बेचे जाते थे।


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि लोग अब कांग्रेस की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने के लिए कमर कस लें। अग्रवाल ने उन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी कांग्रेस में लौटने की अपील की, जिन्होंने किन्हीं कारणों से पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही लोगों की सेवा कर सकती है और उनकी समस्याओं व उनके सवालों को ईमानदारी से उठा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें।

वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक श्री मुकेश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि ‘‘झंडा लगाओ -सामने आओ’’ कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस अभियान में शामिल किया जाऐगा और उसके बाद कांग्रेस सर्मथकों को चिन्हित करके इस कार्यक्रम में भागीदार बनाया जाऐगा। बड़े पैमाने पर इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग