दिल्ली में कांग्रेस सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे-सुभाष चोपड़ा

नई दिल्ली:EROS TIMES:   3 जनवरी, 2020- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने आज प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने आज भाजपा व आप पार्टी द्वारा किए जा रहे झूठे प्रचार का आक्रामक रुप से जवाब देने व दिल्ली में कांग्रेस के 15 साल के शासन काल की उपलब्ध्यिं को जनता तक पहुॅचाने के लिए राजीव भवन स्थित प्रदेश कार्यालय में आधुनिक प्रणाली से लैस कंट्रोल रुम का विधिवत उदघाटन किया।

इस मौके पर दिल्ली के प्रभारी महासचिव पीसी चाको, जय प्रकाश अग्रवाल, कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चैयरमेन रोहन गुप्ता, सचिव कुलजीत नागरा, मनीष चतरथ, मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा, को-ओर्डिनेटर सरल पटेल व जितेन्द्र कुमार कोचर, राहुल शर्मा, शिवानी चोपड़ा मौजूद थे।

सुभाष चोपड़ा व पीसी चाको ने इस मौके पर संयुक्त रुप से कहा कि दिल्ली में कांग्रेस किसी से कोई समझौता नही करेगी और अपने दम पर 70 विधानसभा क्षेत्रों में पूरी शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी।
दोनो ने आशा व्यक्त की कि दिल्ली में कांग्रेस अपने दम पर सक्षम है।
चोपड़ा ने कहा कि पिछले 2 महीने में जिस तरीके से भाजपा व आप पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल रखा है उससे दिल्ली की जनता न केवल प्रभावित है बल्कि कांग्रेस के 15 साल के विकासोन्मुखी शासन काल को भी याद कर रही है।
उन्हांने आज फिर दोहराया कि दिल्ली के सभी बिजली उपभोक्ताओं को 600 यूनिट तक राहत पैकेज दिया जाएगा व शीला दीक्षित पेन्शन योजना के अन्तर्गत पेन्शन राशि को कांग्रेस शासन आने के बाद 5000 प्रति माह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह है दिल्ली में ओल्ड ऐज होम की जरुरत ही न पड़े।

रोहन गुप्ता व मुकेश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि इस कंट्रोल रुम से जहां एक ओर पार्टी आक्रामक रुप से भाजपा व आप पार्टी के सोशल मीडिया पर चल रहे झूठे प्रचार का जवाब देगी, वहीं दूसरी ओर पार्टी अपने चुनाव घोषणा पत्र को भी दिल्ली की आम जनता तक पहुचाऐगी।
गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सोशल मीडिया से जुडे़ लगभग एक लाख लोगों तक पार्टी ने अपने इस अभियान को पहुॅचाने की रणनीति बनाई है।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से इस कंट्रोल रुम से सीधा जोड़ा जाएगा, जो सीधे उम्मीदवारों की गतिविधियां और उनके विचारां तक जनता को जोड़ेगे।

मुकेश शर्मा व शिवानी चोपड़ा ने कहा कि इस कंट्रोल रुम में 40 से अधिक लोगों को काम सौंपा गया है, जो न केवल पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है बल्कि सोशल मीडिया पर जिनकी पहचान है।
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद यह कंट्रोल 24 घंटे काम करने लगेगा।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग