आतंकवादियों का समर्थन करनेवाली काँग्रेस का भी निषेध – हिन्दू जनजागृति समिति

इसरायल पर हमास के आक्रमण का निषेध;

जिहादी आतंकवाद के विरोध में  वैश्विक स्तर पर इसरायल का समर्थन करने की आवश्यकता !

Eros Times: हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने फिलिस्तीन (पैलेस्टाईन) के ‘हमास’ आतंकवादी संगठन द्वारा इसरायल पर आक्रमण के विषय में अपनी भूमिका प्रस्तुत करते हुए कहा, ‘‘हाल ही में फिलिस्तीन में ‘हमास’ संगठन के आतंकियों ने इसरायल पर हजारों रॉकेटों से, भूमि से और सागरी मार्ग से घुसकर आक्रमण किया और सैकडों निष्पाप इसरायली नागरिकों की हत्या की । इस आतंकवादी आक्रमण का हिन्दू जनजागृति समिति तीव्र शब्दों में निषेध करती है । जिहादी आतंकवाद के विरोध में वैश्विक स्तर पर इसरायल का समर्थन करने की आवश्यकता है !’’ वे बोले, ‘भारत में भी ज्यू बंधु शांति से रहते हैं । हिन्दू  जनजागृति समिति ज्यू बंधुओं के समर्थन में है ।’

 समिति की ओर से श्री. शिंदे ने आगे कहा, ‘‘आज इसरायल पर आक्रमण हुआ । इससे पूर्व कश्मीर में आतंकवादी आक्रमण हो रहे थे; कल अन्यत्र कहीं भी ऐसे आक्रमण हो सकते हैं । जिहादी आतंकवाद अन्तर्राष्ट्रीय समस्या है । उसका वैश्विक स्तर पर विरोध होना चाहिए । इस दृष्टि से प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदीजी ने तुरंत इसरायल पर आक्रमण का निषेध करते हुए उनके समर्थन की अर्थात जिहादी आतंकवाद के विरोध में भूमिका ली । भारत सरकार की इस भूमिका का हिन्दू जनजागृति समिति समर्थन करती है । देश के लिए बडे दुर्भाग्य की बात है कि काँग्रेस पक्ष की केंद्रीय समिति की बैठक में फिलिस्तीन के समर्थनार्थ भूमिका लेने का निर्णय लिया गया है । एक ओर फिलिस्तीन की भूमि, स्वशासन और आत्मसम्मान एवं प्रतिष्ठा से जीवन जीने के अधिकारों का समर्थन करने की भूमिका काँग्रेस पक्ष प्रस्तुत करता है; परंतु इसी फिलिस्तीन की भूमि पर के ‘हमास’ नामक आतंकवादी संगठन ने इसरायल पर आक्रमण करते हुए सहस्रों निष्पाप नागरिकों की हत्या की, महिलाओं को उठाकर ले गए और उन पर अत्याचार किए। इस विषय में काँग्रेस ने एक शब्द भी नहीं कहा । यदि फिलिस्तीन को आत्मसम्मान और प्रतिष्ठा से जीने का अधिकार है, तो फिर वह इसरायली जनता को क्यों नहीं ? इसरायल पर आक्रमण होने पर वह उसका प्रतिकार न करते हुए दूसरा गाल आगे करते हुए ‘गांधीगिरी’ करना  काँग्रेस को अपेक्षित है क्या ? काँग्रेस की यह भूमिका जिहादी आतंकवाद का समर्थन करनेवाली है । इसलिए इसरायल पर आक्रमण का निषेध जितना ‘हमास’का करना चाहिए, उतना ही निषेध जिहादी आतंकवाद का समर्थन करनेवाली काँग्रेस का भी करना चाहिए ।

 शिंदे ने आगे कहा, ‘‘इसीप्रकार अलीगढ मुस्लिम विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने भी इसरायल के विरोध में मोर्चा निकाला, यह बात अत्यंत गंभीर है । इसमें अलीगढ मुस्लिम विद्यापीठ के विद्यार्थी ‘हमास’ आतंकवादी संगठन का खुले आम समर्थन कर रहे हैं । हमारी मांग है कि इस घटना की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एन्.आइ्.ए.) द्वारा जांच की जाए ।’’ 

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग