नोएडा : नोट बंदी के 50 दिन समाप्त होने के बाद भी आम जनता को हो रही तकलीफों के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि कांग्रेस की मांग है कि प्रधान मंत्री पर जो भ्रस्टाचार के आरोप लगे हैं उनकी जाँच होनी चाहिएए जितने लोगों की इस नोट बंदी के कारण जाने गई हैं उनको उचित मुवावजा दिया जाना चाहिएए कितना कालाधन जमा हुआ है उसकी जानकारी आम जनता को दी जानी चाहिए। गौतमबुद्धनगर के प्रभारी एवं पूर्व राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि जनता की तरफ से कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि नॉट बंदी के कारण कितने लोगों का रोजगार छिना गया हैए कितने छोटे उद्योग धन्धे बंध हुए हैं यह जानकारी केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सार्वजनिक करनी चाहिए। अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि हम मांग करते हैं कि मनरेगा के तहत जिन लोगों को 100 दिन का रोजगार का मेहनताना नहीं मिला है उसकी भरपाई केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तुरंत करनी चाहिए तथा भाजपा ने नॉट बंदी से पहले कितना धन अपने खतों में जमा कराया है व कितनी जमीन खरीदी गई है इसकी जानकारी सार्वजानिक करनी चाहिए। आज की प्रेस वार्ता में शामिल पदाधिकारियों में राजेंद्र अवानाए रमेशचंद्र तुगलपुरियाए दीपक गुप्ताए पवन शर्माए दिनेश अवानाए चरण सिंह यादवएदेवेंद्र भाटीए पुष्पा कांडपालए सैफ खानए लियाकत चौधरीए ऋषि गौतमए राजकुमार भारतीए सहाबुदीनए सतीश पांचाल एवं अरुण प्रधान सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






