एमिटी में कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ,रूपा गांगुली और शोवना नारायण, नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित

एमिटी में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और रूपा गांगुली और शोवना नारायणनारी शक्ति सम्मान से सम्मानित

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित साप्तहिक कार्यक्रम के समापन समारोह में आज जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और उपलब्धियों को हासिल करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य विजयाभारती सयानी, एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान, एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन पूजा चौहान और एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह द्वारा गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, पद्मश्री शोभना नारायण, पूर्व राज्यसभा सदस्य और भारतीय कलाकार रूपा गांगुली आदि को ‘‘अद्रिजा – नारी शक्ति सम्मान’’ से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य श्रीमती विजयाभारती सयानी ने कहा कि बिना शक्ति के शिवजी पूर्ण नही है इसलिए भारतीय परंपरा में अर्द्धनारीश्वर की पूजा की जाती है। प्राचीन समय से हमारे देश में पुरूष और महिलाओं को समानता का अधिकार प्राप्त था। उन्होने छात्रों को सदैव समानता और निष्पक्षता का भाव रखने के लिए प्रेरित किया।

गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के साथ और संविधान लागू होने के साथ ही हमारे देश में महिलाओं और पुरूषों को बराबरी का अधिकार प्राप्त हुआ है जिसके तहत उन्हे वोट देने से लेकर निर्णय लेने का अधिकार है जबकी कई विकसित देशों में भी महिलाओं को यह अधिकार काफी समय बाद प्राप्त हुआ। उन्होेने कहा कि आप देश के उत्तर प्रदेश राज्य में है जो सबसे तेजी से विकसित हो रहा है और आपको विकास के नये अवसर प्राप्त हो रहे है। श्रीमती सिंह ने छात्रों से कहा कि समझौता, गलत नही है ंिकंतु अगर आप सपने देखती है और जीवन का उददेश्य निर्धारित किया है तो उसके लिए कोई समझौता ना करें। आपको अपना रास्ता स्वंय बनाना होगा इसके लिए पर्याप्त संघर्ष करते है तो दूसरों के साथ भी साझा करें और उन्हे प्रेरित करें। यदि आप अपनी कमजोरियों को स्वीकार नही करती तो आप कभी मजबूत नही बन सकती। एक महिला के पास हर स्थिति में कई विकल्प होते है, यह साहस अंातरिक विश्वास से आता है। महिलाओं को उनके चेहरे से नहीं अंाकना चाहिए, एक महिला का मस्तिष्क बहुआयामी तरीके से काम करता है और वही सभी समस्यों का समाधान बहुत आसानी से ढूंढ लेती है। कभी भी अपने अंर्तमन को नजर अंदाज ना करें। भारत एक प्रगतिशील राष्ट्र है और आप जैसे युवाओं को इसे विकसित देश बनाने के लिए आगे आना चाहिए।

एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान ने छात्रो ंसे कहा कि आज के कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दिया गया मार्गदर्शन का हर शब्द आपको जीवन में सफल होने में सहायक बनेगा। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में हुए निवेश कार्यक्रम में सबसे अधिक गौतमबुद्धनगर मे हुए है जिसका श्रेय यहां की कानून व्यवस्था एवं प्रशासन कुशल रणनिती को जाता है। डा चौहान ने कहा कि अतिथियों के गुणों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में सहायक बनें।

पूर्व राज्यसभा सदस्य और भारतीय कलाकार रूपा गांगुली ने कहा कि आज कार्यक्रम में आये अतिथियों जैसे लोगों की और अधिक आवश्यकता है जिससे देश और आगे बढ़ेगा। कोई भी एक दिन महिला दिवस नही होता, हमारे लिए हर दिवस महिला दिवस है। आप सर्वप्रथम स्वंय का सम्मान करें और समाज के हर स्तर के लोगों का आदर करें यह आपको आंतरिक प्रसन्नता की अनुभूति करायेगा। पिछले कुछ सालों में महिला सशक्तीकरण में काफी विकास हुआ है, आज लोगों गोरी त्वचा की बजाय बालिकाओं की शिक्षा की बात कर रहे है। उन्होनें छात्रों से कहा कि सोशल मिडिया पर वक्त ना बरबाद करे और ई वेस्ट कचरे प्रबंधन के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य करें।

एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन पूजा चौहान ने कहा कि आज हम यहां महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मना रहे है और जीवन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण, कर्म शक्ति, इच्छा शक्ति और सुदंरम शक्ति तीनों के योग का प्रतिक है। जब भी कोई विपदा आती है महिलाओं के पास कोई पूर्व नियोजित प्लान नही होता लेकिन उनकी सारी शक्तियां मिलकर विपदा को हरा देती है। एमिटी में हम छात्र छात्राओं को समानता विकसित करने के लिए प्रेरित करते है और उन्हे बड़े सपने देखने के साथ पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित करते है।

इस कार्यक्रम मेंअर्तगत ब्रिटिश हाई कमीशन की राजनैतिक और आर्थिक सलाहकार श्रीमती भावना विज, बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज, फांउडेशन फॉर फ्यूचुरिस्टिक सिटी की अध्यक्ष श्रीमती करूणा गोपाल, पद्मश्री श्रीमती नाहिद अबिदी, तस्करी विरोधी कार्यकर्ता श्रीमती पल्लबी घोष, बीबीसी न्यूज की सहायक संपादक सुश्री सरोज सिंह और भारतीय एथलीट आशा मालवीय को भी ‘‘अद्रिजा – नारी शक्ति सम्मान’’ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा इंटरनेशनल वूमेन डे सेावेनियर, बचपन का सफर – चाइल्ड कस्टडी, समाजिक कानूनी चुनौतियां नामक पुस्तक और हर आईजोन ऑन अर्थ पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डा डी के बंद्योपाध्याय और इंटरनेशनल वूमेन डे ऑरगनाइजिंग कमेटी की चेयरपरसन डा शेफाली रायजादा भी उपस्थित थी।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग