सीएम ने भूमि पर मालिकाना हक दिलाने और अन्य मुद्दों पर उचित कार्रवाई का दिया भरोसा

सीएम केजरीवाल ने भूमिहीनों को आवंटित भूमि पर मालिकाना हक दिलाने और म्यूटेशन समेत अन्य मुद्दों पर उचित कार्रवाई का दिया भरोसा

लाल डोरा बढ़ाने, आवंटित भूमि पर मालिकाना हक, धारा 81 व 33 को हटाने और हाउस टैक्स समाप्त करने के मुद्दे को लेकर प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिला

शहरीकृत किए गए गांवों के अभिलेखों का म्यूटेशन बंद है, जिसे बहाल न करने से ग्रामीण परेशान हैं

भूमिहीनों को आवंटित भूमि पर मालिकाना हक दिलाने के लिए जुलाई 2017 में दिल्ली विधानसभा में संकल्प पत्र पारित कर एलजी को भेजा जा चुका है

लाल डोरा का दायरा बढ़ाने समेत गांव देहात के सभी मुद्दों पर दिल्ली सरकार उचित कार्रवाई कर रही है

Eros Times: पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। डेलीगेशन में बवाना 52 वी खाप के प्रधान चौधरी धारा सिंह, चौधरी नरेश और त्रिभुवन सिंह भी मौजूद रहे। डेलीगेशन के सदस्यों ने सीएम से ग्रामीण इलाकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें मुख्य रूप से लाल डोरा बढ़ाना, धारा 74(4) के तहत भूमिहीन लोगों को मिली जमीन पर मालिकाना हक दिलाना, डीएलआर एक्ट धारा 81 और 33 को हटाना, हाउस टैक्स समाप्त करना शामिल है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रतिनिधि मंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका परीक्षण कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, ताकि इन समस्याओं से प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। बैठक के दौरान सीएम ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि सेक्शन 74(4), 81, 33 और लाल डोरा बढ़ाने और म्यूटेशन को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा पहले ही उचित कार्रवाई कर दी गई है। इस बैठक में शहरीकृत किए गए गांवों में बंद अभिलेखों के म्यूटेशन को लेकर भी चर्चा हुई। 

कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली सरकार ने जुलाई 2017 में दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सेक्शन 74(4) को लेकर संकल्प पत्र पारित कराया था। यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ था, जब किसी राज्य ने सेक्शन 74(4) को लेकर को लेकर विशेष बुलाया और उसके लिए संकल्प पत्र पारित किया। सेक्शन 74(4) के तहत दिल्ली के भूमिहीन लोगों को भूमि दी गई थी। उनको मालिकाना हक मिले, इसके लिए यह संकल्प पत्र पारित किया गया था। यह संकल्प पत्र एलजी के पास पहले ही भेजा जा चुका है। इसके अलावा, लाल डोरा का दायरा बढ़ाने समेत गांव देहात के सभी मुद्दों पर दिल्ली सरकार उचित कार्रवाई कर रही है।

इस दौरान पालम 360 खाप के प्रधान ने अरविंद केजरीवाल को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के जरिए प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि दिल्ली के सभी गांवों में हाउस टैक्स पूरी तरह से माफ किया जाए। दिल्ली में शहरीकृत किए गए गांवों में अभिलेखों का म्यूटेशन बंद है, जिसे पुनः बहाल किया जाए। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि डीएलआर एक्ट की धारा 81 और 33 के तहत कार्रवाई को समाप्त किया जाए और सरकार की ओर से ग्रामीणों पर धारा-81 में दर्ज मामले वापस लिए जाएं। धारा 74(4) के तहत गांवों भूमिहीनों को आवंटित ग्राम सभा की रिहायशी व कृषि भूमि पर उन्हें मालिकाना हक दिया जाए और सभी गांवों में लाल डोरे का जल्द से जल्द विस्तार किए जाने की मांग की गई है। 

उल्लेखनीय है कि 1970 से 80 के दशक में दिल्ली के कई गांवों में हजारों परिवारों को ग्रामसभा की जमीन आवंटित की गई थी। उस दौरान दिल्ली भूमि सुधार अधिनियम (1954) की धारा 74(4) के तहत मान्यता दी गई थी। ग्रामीण आवंटित जमीन पर कृषि कार्य कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनको मालिकाना हक नहीं मिला है। जबकि ये काम काफी पहले ही हो जाना चाहिए था। इस संबंध में दिल्ली विधानसभा में जुलाई 2017 में एक संकल्प पत्र पारित किया गया, जिससे कि ग्रामीणों को उस आवंटित भूमि पर मालिकाना हक मिल सके। इस संकल्प पत्र को तभी एलजी के पास भेज दिया गया था। 

इसके अलावा, म्यूटेशन को लेकर तत्कालीन राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने नवंबर 2022 में शहरीकृत किए गए गांवों में बंद अभिलेखों के म्यूटेशन की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने को लेकर पहले ही उपराज्यपाल को पत्र लिखा है। पत्र में एलजी को म्यूटेशन न होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी के बारे में विस्तार से बताया गया है। गांवों को शहीकृत करने के बाद गांवों की भूमि अब दिल्ली भूमि सुधार अधिनियम 1954 में परिभाषित ‘‘भूमि’’ की परिभाषा में शामिल नहीं है। तत्कालीन राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने एलजी से अनुरोध किया था कि इन गांवों के अभिलेखों का म्यूटेशन करने के लिए एक सिस्टम स्थापित करे, ताकि लोगों कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। इन गांवों में वे सभी लोग प्रभावित हैं, जिन्होंने विरासत में जमीन पाई है या किसी से खरीदी है। म्यूटेशन न होने के कारण अभिलेखों में उनका नाम नहीं अपडेट हो पाया है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग