अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी को कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

सीएम केजरीवाल ने एमसीडी अधिकारियों से 15 दिन के अंदर लैंडफिल प्रबंधन पर एक्शन प्लान देने को कहा

 कूड़े की समस्या का समाधान करने के लिए एमसीडी यथा शीघ्र सीएंडडी वेस्ट प्लांट का निर्माण करे

 बायो-डाइजेस्टर का उपयोग कर गीला-कचरा साफ करने में दिल्ली जल बोर्ड की मदद ले एमसीडी

किसी भी लेट-लतीफी की अनुमति नहीं दी जा सकती, यह सभी खामियों को दूर कर काम को पटरी पर लाने का समय है 

अरविंद केजरीवाल ने ओखला भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइट की मौजूदा स्थिति को लेकर की समीक्षा बैठक

EROS TIMES: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को तीनों लैंडफिल की सफाई में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। गुरुवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने बैठक कर ओखला भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल से कूड़े की सफाई की समीक्षा की और धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर एमसीडी यथा शीघ्र एक नया कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन वेस्ट प्लांट का निर्माण करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एमसीडी के अधिकारियों को 15 दिन के अंदर लैंडफिल प्रबंधन पर एक कार्य योजना बनाने का भी निर्देश दिया है।

अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को एमसीडी के वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय एमसीडी के उप मेयर आले मोहम्मद इकबाल एमसीडी सदन के नेता मुकेश गोयल एमसीडी आयुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

समीक्षा बैठक के दौरान एमसीडी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को तीनों लैंडफिल साइट की मौजूदा स्थित से अवगत कराया। एक अप्रैल तक ओखला लैंडफिल साइट पर कूड़े की प्रोसेसिंग को 10 हजार मीट्रिक टन प्रति दिन तक बढ़ाया जाना था, लेकिन विभिन्न वजहों के कारण एमसीडी इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई है। अधिकारियों ने बताया कि बेमौसम बारिश और कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन (सीएंडडी) वेस्ट प्लांट के संचालन में देरी के कारण एमसीडी ओखला में अपने लक्ष्य को पूरा करने में विफल रही है और मौजूदा वक्त में 5000-6000 मीट्रिक टन प्रतिदिन कूड़े की प्रोसेसिंग हो रहा है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि लगभग एक हजार मीट्रिक टन सीएंडडी कूड़ा हर दिन लैंडफिल साइट पर पहुंचता है, लेकिन इसके निस्तारण की अभी तक पर्याप्त क्षमता नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह समय किसी भी तरह की देरी करने का नहीं है। हमें सभी खामियों को दूर कर तत्काल कूड़े के निस्तारण को पटरी पर लाने की जरूरत है। सीएम केजरीवाल ने एमसीडी के अधिकारियों को 15 अप्रैल तक ओखला सेनेटरी लैंडफिल (एसएलएफ) में निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट प्लांट शुरू करने का निर्देश दिया। सीएंडडी वेस्ट प्लांट से लैंडफिल में कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन कूड़े की मात्रा में काफी कमी आने की उम्मीद है।

भलस्वा लैंडफिल की स्थिति के बारे में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बारिश के चलते 10 हजार मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण के लक्ष्य तक पहुंचने में थोड़ी देरी हुई है। हालांकि, एमसीडी के अधिकारियों ने कार्य में तेजी लाने का भरोसा दिया है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि वे कुछ दिनों के अंदर ही इस लक्ष्य पूरा कर लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वे कल तक 8,500 मीट्रिक टन कूड़े की प्रोसेसिंग तक पहुंच जाएंगे और इसी सप्ताह इसके कार्य में और तेज ला देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर लैंडफिल साइट से कूड़ा हटाने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। अधिकारियों ने सीएम को अवगत कराया कि उनके द्वारा साइट पर तैनात एजेंसी को इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीएम केजरीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर एजेंसी कार्य प्रगति को पटरी पर नहीं लाती है तो इस महीने के अंत तक उसे टर्मिनेट कर दिया जाए। साथ ही साइट के लिए नया टेंडर जारी किया जाए।

अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी अधिकारियों को तीनों लैंडफिल साइट से कूड़ा निस्तारण को लेकर 15 दिन के अंदर एक प्लान बनाकर पेश करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी लैंडफिल साइट पर और अधिक कूड़ा बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। एमसीडी को सभी लैंडफिल से कूड़ा हटाने पर तत्काल ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी को वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के साथ मिलकर काम करने की सलाह देते हुए कहा कि अगर एमसीडी अपने दम पर गीले-कचरे को संभालने में असमर्थ है, तो वो दिल्ली जल बोर्ड के बायो डाइजेस्टर सिस्टम की मदद ले सकती है। एमसीडी द्वारा जो भी गीला कचरा एकत्र किया जाता है, उसे बेहतर प्रसंस्करण के लिए दिल्ली जल बोर्ड को भेजा जा सकता है।

अरविंद केजरीवाल दिल्ली को एक स्वच्छ और हरा-भरा शहर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली को वेस्ट मैनेजमेंट और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए एक आदर्श शहर बनाने के लिए सभी हितधारकों से एक साथ मिलकर काम करने की अपील करता हूं।

अरविंद केजरीवाल के निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब दिल्ली ओवरफ्लोविंग लैंडफिल के मुद्दे से जूझ रही है। सीएंडडी वेस्ट प्लांट का समय पर पूरा होना लैंडफिल को साफ करने में तेजी लाने समेत अन्य चुनौतियों का समाधान करने और दिल्ली को एक स्वच्छ व स्वस्थ शहर बनाने में काफी मदद करेगी।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग