Eros Times: नोएडा प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की कड़ी में आज 1 अक्टूबर को ‘एक घंटा स्वच्छता के लिए’ अभियान मे लघु उद्योग भारती नोएडा द्वारा सेक्टर 10 में स्वच्छता अभियान चलाया गया जो की प्रातः 10:00 बजे से 11:00 तक चलाया गया

लघु उद्योग भारती के पूर्व महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद नोएडा महानगर सत्यवीर सिंह एवं अन्य उद्यमियों द्वारा श्रमदान कर सफाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं सप्ताहिक श्रमदान द्वारा अपने शहर को अति सुंदर व स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया।






