ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: 7 जनवरी 2019 को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गांव मौहबलीपुर, चांचली, दयौरार व रामनेर में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर चलाए जा रहे जन जागरण अभियान में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहे।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर बोलते हुए ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष ने देश में भ्रम फैलाने का प्रयास किया है।
मैं साफ कर देना चाहता हूं कि इस कानून से उन लाचार और बेबस लोगों को नागरिकता दिए जाने का काम किया गया है, जो भारत, पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान से, धार्मिक रूप से प्रताड़ित होकर भारत की विभिन्न सीमाओं पर काफी वर्षों से टेंट लगाकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी व गृहमंत्री ने अपनी सहृदयता दिखाते हुए, एक बडी सोच का परिचय दिया।’’
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उक्त सभी ग्रामों में गरीब व निराश्रित लोगों को कंबल भी वितरित किए।
उपरोक्त कार्यक्रमों में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ यशपाल सिंह प्रधान, गिर्राज सिंग प्रधान, होशियार सिंह प्रधान, अरविंद सिंह, ललित सिंह, उदयवीर सिंह, गौरव सिंह, शिव सिंह, धर्मवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, भोलू शर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…






