Eros Times:उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद तहसील बिलारी के हाथीपुर स्थित एस बी एस स्कूल में शनिवार को कला-विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मुरादाबाद डीआईजी शलभ माथुर मौजूद रहे तथा अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे इस अवसर पर बच्चों ने तरह तरह की सामग्री से सुंदर सजावट के आइटम तैयार कर उनका प्रदर्शन किया जिसमें बच्चों ने शिक्षिकाओं और अभिभावकों के सहयोग से मॉडल तैयार कर उनका प्रदर्शन किया। काफी स्कूली बच्चों ने पुरस्कार हासिल किया। प्रधानाचार्य की देखरेख में हुए एग्जीबिशन कॉम फिट आयोजन में स्कूली बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित करीब 40 मॉडलों का प्रदर्शन किया। मुख्य रूप से मौजूद रहे निदेशक राजीव सहाय, प्रिंसिपल श्री संयोग वशिष्ठ, नाजिया खान, रोजीफा, बिनस गुप्ता, शोभना शर्मा, जरीन फातमा, सीमा परवीन, नेहा यादव, वरिशा, राजू सिंह, के.पी. सिंह, यशवीर, आशीष, रोहित, राजीव शर्मा, अमन भारद्वाज, नगमा, हिबा, महक, आफरीन, सीमा,आदि लोग मोजूद रहे।






