आंगनवाड़ियों में बच्चों को मिल रहा बेहतर अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन और पोषण

महिला एवं बाल-विकास मंत्री आतिशी ने लक्ष्मी नगर स्थित 2 आंगनवाड़ी सेंटर का किया दौरा, बच्चों के लिए मौजूद सुविधाओं की पड़ताल की

अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन को बेहतर करना अब केजरीवाल सरकार के आंगनवाड़ियों की प्राथमिकता, इस दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है सरकार

इन बच्चों की मुस्कुराहट हमारी ऊर्जा का स्रोत,कोई भी चुनौती हमें देश के भविष्य बच्चों के लिए काम करने से नहीं रोक सकती

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने कहा- आंगनवाड़ी के नए स्वरूप से आसपास के लोग काफ़ी खुश, बड़ी संख्या में अपने बच्चों को यहाँ भेजने के लिए उत्सुक

रिसर्च के अनुसार 6 साल की उम्र तक बच्चों के मस्तिष्क का सबसे ज्यादा विकास होता है, ऐसे में सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों को सबसे अच्छी शिक्षा मिले

विजिट पर डब्ल्यूसीडी मंत्री ने स्वयं खाकर की बच्चों को मिलने वाले भोजन की जाँच, अधिकारियों को दिया निर्देश- बच्चों के पसंद के अनुसार न्यूट्रिशियश मेन्यू किया जाए तैयार,खेल पिटारा किट के प्रभाव का भी हो मूल्यांकन

Eros Times: आंगनवाड़ी की सुविधाओं से प्रभावित होकर, पेरेंट्स अब अपने बच्चों को निजी प्ले वे स्कूलों से दिल्ली सरकार के आंगनवाड़ी सेंटर में दिला रहे दाख़िला आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को भा रहा एक्टिविटी कॉर्नर, ग्रुप-लर्निंग के साथ विकसित कर रहे है शुरुआती समझ आंगनवाड़ी में बच्चों को समय पर मिल रहा है पोषणयुक्त आहार, खेल पिटारा किट के साथ खेल-खेल में बच्चों की बुनियाद मज़बूत कर रही आंगनवाड़ी वर्कर्स महिला एवं बाल-विकास मंत्री आतिशी ने मंगलवार सुबह लक्ष्मी नगर स्थित केजरीवाल सरकार के आंगनवाड़ी सेंटर का दौरा किया। विजिट के दौरान डब्ल्यूसीडी मंत्री ने केंद्र में बच्चों और आंगनवाड़ी वर्कर्स से बातचीत की, एक्टिविटीज़ में भाग लिया  तथा वहाँ मौजूदा सुविधाओं की पड़ताल की। मंत्री आतिशी ने यहाँ बच्चों को मिल रहे भोजन की स्वयं खाकर जाँच भी की और अधिकारियों को बच्चों के पसंद के अनुसार न्यूट्रिशियश मेन्यू तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को केजरीवाल सरकार द्वारा हाल में ही लॉंच किए गये खेल पिटारा किट  का बच्चों की लर्निंग पर क्या प्रभाव रहा है उसका इंपैक्ट स्टडी करने का भी निर्देश दिया।

मंत्री आतिशी ने कहा कि, अपने स्कूलों को शानदार बनाने के बाद अब केजरीवाल सरकार अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन को वर्ल्ड-क्लास बनाने की दिशा में काम कर रही है। हम अपनी आंगनवाड़ियों को उस हर ज़रूरी सुविधा से लैस कर रहे है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक बने। साथ ही इस दिशा में सरकार आंगनवाड़ी वर्कर्स के लिए ख़ास ट्रेनिंग भी डिज़ाइन कर रही है।

उन्होंने कहा कि, 1-6 साल की उम्र में जब बच्चे आंगनवाड़ी में आते हैं तो वे कितने जिज्ञासु होते हैं। वे अपने आस-पास की हर चीज के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं। रिसर्च भी बताते है कि एक बच्चे के मस्तिष्क का सबसे ज़्यादा विकास 0-6 साल की उम्र के दौरान होता है। ऐसे में हमारी आंगनवाड़ी वर्कर्स ये सुनिश्चित कर रही है कि यहाँ आने वाले हर बच्चे को बेहतर शिक्षा और पोषण मिले ताकि वो सीखने के क्रम में पीछे न छूटे।

विजिट के दौरान डब्ल्यूसीडी मंत्री ने पाया कि सेंटर पर साफ़-सफ़ाई का पूरा ध्यान रखा गया है। आंगनवाड़ी के हर हिस्से को इस प्रकार व्यवस्थित किया गया है ताकि वो बच्चों की लर्निंग का हिस्सा बने। साथ ही बच्चे की लर्निंग के लिए खेल पिटारा किट का भी अच्छे से इस्तेमाल किया जा रहा है। लंच के दौरान बच्चों में हाथ धोने की अच्छी आदत विकसित की गई है। ये सब देखते हुए डब्ल्यूसीडी मंत्री ने आंगनवाड़ी वर्कर्स की सराहना की।

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आंगनवाड़ी की दीवारों को और कलरफ़ुल बनाने और उसपर बच्चों के अनुकूल पेंटिंग बनाने के निर्देश दिये। और इस पूरी प्रक्रिया में कम्यूनिटी और स्कूली बच्चों को शामिल करने की बात कही।

बातचीत के दौरान आंगनवाड़ी वर्कर्स ने कहा कि सरकार द्वारा आंगनवाड़ी का रंग-रूप बदला गया है और यहाँ सभी ज़रूरी सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे में आंगनवाड़ी के बदले स्वरूप से आसपास के लोग काफ़ी खुश है और अपने बच्चों को इस आंगनवाड़ी में भेजने के लिए काफ़ी उत्सुक है। 

एक आंगनवाड़ी वर्कर ने कहा कि,आसपास के इलाक़े के कई पेरेंट्स जब आंगनवाड़ी देखने आये तो काफ़ी खुश हुए और उनमे से कुछ पेरेंट्स तो अपने बच्चों को निजी प्ले वे स्कूलों से दिल्ली सरकार की आंगनवाड़ी में दाख़िला दिला रहे है क्योंकि यहां उन्हें सरकार द्वारा मुफ्त में बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं

आंगनवाड़ी वर्कर्स को प्रोत्साहित करते हुए डब्ल्यूसीडी मंत्री आतिशी ने कहा कि, हमारी आंगनवाड़ियों में समझ के सबसे ज़रूरतमंद तबके से बच्चे आते है और अधिकांश बच्चे फ़र्स्ट जनरेशन लर्नर होते है। ऐसे में ये आंगनवाड़ी वर्कर्स की ज़िम्मेदारी है कि इन बच्चों को यहाँ सीखने का सकारात्मक माहौल मिले और वो बिना किसी डर-भय के ख़ुशी के साथ सीखते हुए यहाँ अपनी बुनियादी समझ को मज़बूत कर सके। उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य है और इन्हें आकार देने का काम आंगनवाड़ी वर्कर्स का है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग