Eros Times: नोएडा सेक्टर-63 की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए बाल-भिक्षावृति उन्मूलन अभियान के तहत विगत २ वर्षो से आईपीएस वृंदा शुक्ला के द्वारा की गयी एक सराहनीय पहल “आपकी अपनी पाठशाला” (एक अनौपचारिक स्कूल) में केयर एंड शेयर सामाजिक संस्था के माध्यम से पढ़ाये जा रहे बच्चो में से 09 बच्चो का दाखिला पास ही के एक औपचारिक स्कूल में सोशल वेलफेयर वर्कर सोनू सुहैल के द्वारा करवाया गया।

स्कूल में दाखिला पाकर इन बच्चो के चेहरों जो ख़ुशी थी उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता क्यूकी इन बच्चो के लिए तो यह एक स्वप्न जैसा था।
आपकी अपनी पाठशाला में पढ़ा रही दो स्वेच्छिक शिक्षिकाओं आरती एवं प्रगति ने इन बच्चो को कठिन परिस्थितिओ एवं उपलब्ध सीमित साधनो में बुनियादी शिक्षा देकर इन्हे स्कूली शिक्षा हेतु मानसिक रूप से तैयार किया जो की काफी सराहनीय है।
सोशल वेलफेयर वर्कर सोनू सुहैल ने बताया की बाल भिक्षावृति में लिप्त इन बच्चो को शिक्षा की राह पर लाना एवं इन्हे जीवन में शिक्षा के महत्त्व को समझाना काफी कठिन कार्य था परन्तु हम इस प्रयास में काफी हद तक सफल रहे तथा आगे भी इस अभियान में हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।






